मां के शव के पास बैठकर बिलख रही थीं दो मासूम बहनें, पास ही पड़ी थी दो और लाशें, जानें क्या था पूरा मामला

Published : Dec 16, 2022, 02:55 PM ISTUpdated : Dec 16, 2022, 02:58 PM IST
मां के शव के पास बैठकर बिलख रही थीं दो मासूम बहनें, पास ही पड़ी थी दो और लाशें, जानें क्या था पूरा मामला

सार

राजस्थान के डूंगरपुर शहर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद का जो नजारा था वह पुलिस वालों और स्थानीय लोगों की आखें नम कर गया। दरअसल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

डूंगरपुर(Rajasthan). राजस्थान के डूंगरपुर शहर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद का जो नजारा था वह पुलिस वालों और स्थानीय लोगों की आखें नम कर गया। दरअसल हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो और तीन साल की दो मासूम बहनों के माता पिता भी थे। दोनो बेटियां मां की लाश के पास बैठी रोती रहीं, मां को उठाने की कोशिश करती रहीं लेकिन मां नहीं उठी। क्योंकि उनकी मौत हो चुकी थी। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित डोलवारिया ओडा आतंरी गांव निवासी गोवर्धन अपनी रेखा तीन साल की बेटी ईशिका और दो साल की बेटी चारू के साथ गांव से अपने ससुराल गोकुल गांव आने के लिए निकला था। ससुराल के पास पहुंच भी गया था कि अचानक सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर रखोडिया गांव निवासी प्रवीण, रेखा डामोर और एक अन्य व्यक्ति बैठा था। दोनो बाइकों की स्पीड इतनी तेज थी कि मौके पर ही प्रवीण नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। उसके बाद चारों लोगों और दोनो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो बच्चियों के माता पिता अचेत थे। दोनो होश में नहीं आए और अस्पताल मे इलाज शुरु होने के कुछ देर के बाद ही दोनो की मौत हो गई।

दोनों मासूमों को देख पुलिस भी हो गई भावुक 
थानाधिकारी हजारी लाल मीणा ने बताया कि हादसे के बाद दोनो मासूम बेटियां पहले अपनी अचेत मां को उठाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन न उठने पर वह जोर-जोर से रोने लगीं।  उन्होंने बताया कि दोनों मासूमों को देखकर वहां मौजूद पुलिस के साथ ही हर किसी की आंखें नाम हो गईं। उन्होंने कहा कि उनकी खुद ही उन मासूम बेटियों को रोते देख कर आखें भर आई। उन्होंने बताया कि दोनों मासूम बच्चियों के भी हल्की चोटें लगी हैं। उनका इलाज जारी है। बच्चियों के अन्य परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें बुला लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें...

सनकी आशिक की खौफनाक वारदात, बीच बाजार रेत दिया प्रेमिका का गला फिर बैठ कर रोने लगा, भड़के लोगो ने किया ये हाल 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Alwar Suicide: 'दोस्ती का वादा था, जिंदगी का नहीं', ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर