राजस्थान के जालोर जिले से एक सिरफिरे आशिक की सनक से भरी हुई खबर सामने आई है। लड़की ने बात करने से मना किया तो आरोपी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। फिर लाश के पास उसे रोता देख गुस्साए लोगों ने बुरी तरह से पीटा।

जालोर ( Jalore). राजस्थान के जालोर जिले से एक सिरफिरे आशिक की सनक से भरी हुई खबर सामने आई हैं। इस घटना के बाद माहौल खराब नहीं हो इसके लिए पुलिस बल का अतिरिक्त बंदोबस्त किया गया है। इस हत्याकांड के बाद अब आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर जिस युवक ने हत्या की है उसे लोगों ने बुरी तरह पीटा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे घटनाक्रम की जांच आहोर थाना पुलिस कर रही है। मामला बुड़तारा गांव का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनकी आशिक लड़की को करता था परेशान
मामले की जांच कर रही आहोर पुलिस ने बताया कि बुड़तरा गांव में रहने वाली 17 साल कि किशोरी की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुरुषोत्तम नाम के एक युवक को पकडा गया है। उसे गांव वालों ने पीटा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पुरुषोत्तम कई दिनों से किशोरी के संपर्क में था। किशोरी के परिजनों का कहना है कि वह उसे परेशान करता था और बात करने का दबाव बनाता था। बाजार आने जाने पर किशोरी को साथ ले जाने की कोशिश करता और उसके साथ गंदी हरकतें करता। इस कारण किशोरी कई दिनों से घर से बाहर ही नहीं निकल रही थी। 

लड़की ने बात करने से मना कर दिया तो रेत दिया गला
गुरुवार शाम किशोरी किसी काम से बाजार गई और चुपचाप लौट रही थी किस दौरान पुरुषोत्तम ने गांव के बाहर ही लड़की को रोक लिया। उसके साथ बदतमीजी की। उसने विरोध किया तो पुरुषोत्तम ने उसे पीटा और गले से लेकर पैरों तक तलवार से काट दिया। उसे खून से सनी हालत में वहीं छोड़ दिया और उसके बाद उसके पास बैठा रोता रहा। कुछ देर में किशोरी की जान चली गई।

नजारा देख भड़के लोग, जमकर कर दी पिटाई
वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति को इसकी सूचना मिली तो उसने पुरुषोत्तम को दबोच लिया। उसने भागने की कोशिश की तो गांव के ओर लोग वहां आ गए। किशोरी की हालत देखकर वे लोग दहल गए। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस बीच पुरुषोत्तम को बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस उसे आज कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़े- दुल्हन बनने से किया इंकार, तो पागल आशिक ने खुद को और लड़की को कर दिया आग के हवाले