पत्नी शादी के 7 साल तक नहीं पहचान सकी पति का असली चेहरा, सच्चाई सामने आई तो दे दिया तलाक

Published : Feb 12, 2020, 01:24 PM IST
पत्नी शादी के 7 साल तक नहीं पहचान सकी पति का असली चेहरा, सच्चाई सामने आई तो दे दिया तलाक

सार

राजस्थान में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पांच लड़कियां हुईं तो बेटे की चाह में पति ने दूसरी शादी कर ली। फिर दूसरी बीवी की दो लाख की बोली लगाकर उसको तलाक दे दिया।

जोधपुर. लड़किया जहां आज अपनी कामयाबी से देश को गर्व महसूस करा रहीं हैं। वहीं कुछ लोग अभी भी ऐसे जो बेटा और बेटी में अंतर मानते हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला राजस्थान में सामने आया  है। जहां एक युवक ने बेटे के लिए तीन शादियां कर डाली।

दो लाख रुपए में कर दिया पत्नी का सौदा
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला जोधपुर शहर में मंगलवार को देखने को मिला है। जहां अब्दुल सत्तार ने बेटे की चाहत में 5 बेटियां पैदा कर लीं। इतना ही नहीं जब भी बेटा नहीं हुआ तो उसने दूसरी शादी भी कर डाली। इसके बाद जब दूसरी बीवी से बच्चा हुआ तो उसको दो लाख रुपए का ऑफर देकर उसे तलाक दे दिया। 

आरोपी ने सिर्फ बेटे की चाहत में किया निकाह
जानकारी के मुताबिक, अब्दुल ने बेटे की हसरत में सुल्ताना नाम की महिला के 7 साल पहले शादी की थी। उसने अपने पहली पत्नी के बारे में सुल्ताना को बताया तक नहीं और झूठ बोलकर निकाह कर लिया। जब उसको लड़का हुआ तो उसके साथ मारपीट करने लगा। ताकि किसी तरह से वह उसको तलाक दे दे। 

 तलाक देकर कर ली तीसरी शादी
बेटे होने के एक साल बाद अब्दुल ने दूसरी पत्नी सुल्ताना से कहा-तुम दो लाख रुपए ले लो और मुझे छोड़कर चली जाओ। जब महिला ने ऐसा करने से मना किया तो उसने तीन बार तलाक बोलकर उसको घर से निकाल दिया। फिर उसने तीसरी शादी कर ली। युवती  ने आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट