ईरान से लौटे 1 व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि, साथ यात्रा कर रहे 273 लोगों को किया गया आइसोलेट

Published : Mar 30, 2020, 05:57 PM ISTUpdated : Mar 30, 2020, 06:01 PM IST
ईरान से लौटे 1 व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि, साथ यात्रा कर रहे 273 लोगों को किया गया आइसोलेट

सार

व्यक्ति की सोमवार को हुई जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इससे राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है।

जयपुर, 30 मार्च (भाषा) ईरान से जोधपुर लाये गये 41 वर्षीय एक व्यक्ति के सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद राजस्थान में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है।

जोधपुर हवाई अड्डे पर हुई पुष्टि

एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख का निवासी  25 मार्च को जोधपुर हवाई अड्डे पहुंचा था। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पृथक सुविधा में रह रहे व्यक्ति की सोमवार को हुई जांच में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इससे राज्य में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 60 तक पहुंच गई है।

हज के लिए गए थे सभी ईरान

22 मार्च से राज्य में लॉकडाउन जारी है और राज्य में संक्रमित लोगों के लिये सर्वे और जांच का काम व्यापक स्तर पर चल रहा है। कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से लाए गए 277 लोगों का समूह बुधवार को तड़के जोधपुर हवाईअड्डा पहुंचा था। ईरान से लाए गए 277 लोगों में से 273 तीर्थयात्रियों को जोधपुर हवाई अड्डे पर प्रारंभिक जांच के बाद जोधपुर मिलिट्री स्टेशन पर सेना द्वारा स्थापित वेलनेस फैसिलिटी सेंटर में ले जाया गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Barmer Shocking Video: सेंटर के बाहर से 12वीं का छात्र किडनैप, वो चिल्लाता रहा और भीड़ के सामने उसे उठा ले गए
घोड़े पर सवार राजस्थानी ताऊ, पीठ पर blinkit का थैला-जानें वीडियो का सच