तीन साल की बेटी को उसकी नानी की गोद में छोड़कर यह लेडी बुजुर्ग महिलाओं को पहुंचा रही उनकी मंजिल तक

Published : Apr 15, 2020, 05:00 PM IST
तीन साल की बेटी को उसकी नानी की गोद में छोड़कर यह लेडी बुजुर्ग महिलाओं को पहुंचा रही उनकी मंजिल तक

सार

यह कहानी एक ऐसी महिला की है, जो खुद पंचायत में एक मामूली नौकरी करती है। लेकिन पेंशन के लिए परेशान बुजुर्गों की मदद के लिए बाइक में रोज अपना पेट्रोल फूंक रही है।

पाली, राजस्थान. यह कहानी एक ऐसी महिला की है, जो खुद पंचायत में एक मामूली नौकरी करती है। लेकिन पेंशन के लिए परेशान बुजुर्गोँ की मदद के लिए बाइक में रोज अपना पेट्रोल फूंक रही है। यह हैं देवली कलां की मुन्नी बानो। एक रोज उन्होंने देखा कि लॉक डाउन के चलते किसी बुजुर्ग महिला के घर चूल्हा नहीं जला। यह देखकर उनके आंसू निकल आए। बस, तब से वे अपनी बाइक पर बैठाकर बुजुर्गों को पेंशन दिलाने ले जा रही हैं। मुन्नी की तीन साल की बेटी है। वे उसे उसकी नानी के पास छोड़कर शिद्दत से ड्यूटी करने निकल जाती हैं। बाकी समय में लोगों की मदद करती हैं।

लोगों के काम आ सकूं, तो खुशी होगी
मुन्नी की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। फिर भी वे लोगों की मदद के लिए अपनी गाड़ी में खुद पेट्रोल डलवाती हैं। मुन्नी के पिता गाड़ियों के पंचर बनाने का काम करते थे। बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाया। उसे ग्रेजुएशन कराया। मुन्नी पंचायत में साथिन के रूप में अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं। उन्हें महज 3500 रुपए मानदेय मिलता है। मुन्नी ने 8 महीने पहले ही बाइक चलाना सीखा है। मुन्नी ने बताया कि वे सुबह जल्दी उठकर घर का सारा कामकाज निपटाती हैं। फिर मरुधरा ग्रामीण बैंक में सोशल डिस्टेंसिंग की जिम्मेदारी संभालती हैं।  मुन्नी ने कहा कि वो किसी के काम आ सकें, तो इससे बड़ी खुशी की बात और कुछ नहीं होगी।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी