जयपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, देसी कट्टे से गई युवक की जान, दोस्तों ने बताई कुछ और ही बात

राजस्थान के प्रताप नगर में देसी कट्टे से एक युवक की जान लेने की वारदात सामने आई है। वहीं पकड़े गए लड़कों ने पुलिस को कुछ और ही कहानी सुना मर्डर को गलती से गोली चलना बताया है। गोली चलाने वाले फरार आरोपी पूरे शहर में तलाश कर रही पुलिस.....

Sanjay Chaturvedi | Published : Aug 2, 2022 1:17 PM IST / Updated: Aug 02 2022, 07:06 PM IST

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की  देर रात एक लड़के की मौत हो गई। करीब 22 साल के लड़के को उसके ही साथी ने गोली मार दी। पुलिस ने दो अन्य लड़कों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिस लड़के की मौत हुई है यह दोनों लड़के उसी के साथ एक ही घर में किराए पर रहते थे।  दोनों लड़कों ने पुलिस को बताया कि यह एक एक्सीडेंट है, जबकि पुलिस का मानना है कि गोली मारने वाले ने रंजिशन गोली मारी है और उसके बाद इसे एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की है। गोली चलाने वाला आरोपी फरार है।  पुलिस उसकी तलाश पूर शहर में कर रही है। 

यह है मामला
जांच कर रही प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि देर रात 22 साल के रिंकू मीणा को उसके साथी रोहित ने गोली मार दी।  रिंकू और रोहित जिस कमरे में बैठे थे वह कमरा प्रताप नगर सेक्टर के वार्ड नंबर 28 में स्थित एक मकान में है। इस मकान के दूसरे कमरे में दो लड़के और थे जो रिंकू मीणा के साथी थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम की रोहित रिंकू के पास आया था। दोनों अपने कमरे में बात कर रहे थे।  जबकि रिंकू के साथ रहने वाले दोनों लड़के दूसरे कमरे में थे,इसी दौरान रिंकू और रोहित जिस कमरे में बात कर रहे थे, वहां से गोली चलने की आवाज आई। मृतक के साथ रहने वाले दोनों लड़कों ने अंदर जाकर देखा तो, रिंकू कमरे के फर्श में खून से सना पड़ा था। उसके सर में और पेट में गोली लगी थी। उसके बाद जब दोनों लड़कों ने रोहित को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी दोनों लड़कों को धक्का देकर भाग गया। 

Latest Videos

अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दोनों लड़कों ने जो कहानी पुलिस को सुनाई है, उस पर पुलिस को यकीन नहीं हो रहा है। पुलिस यह जांच पड़ताल कर रही है कि आखिर देसी तमंचे से वे लोग क्या वारदात करने की फिराक में थे..? और वह उनके पास कहां से आया?

यह भी पढ़े- राजस्थान में लंपी बीमारी के बढ़े केस,केंद्र से आई टीम मवेशियों की हालत देख हुई हैरान,12 शहरों में फैली महामारी

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर