जहर खाते ही 10वीं की छात्रा ने बताया दर्दः होटल में क्लासमेट ने 3 दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, वीडियो बनाया

Published : Oct 14, 2022, 02:47 PM ISTUpdated : Oct 14, 2022, 07:04 PM IST
जहर खाते ही 10वीं की छात्रा ने बताया दर्दः होटल में क्लासमेट ने 3 दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप, वीडियो बनाया

सार

राजस्थान में छात्रों की शर्मनाक हरकत की खबर सामने आई है। जहां 10वीं छात्रा को होटल ले गया क्लासमेट। वहां  नशीली कॉफी पिलाकर तीन दोस्तों के साथ मिलकर किया बलात्कार। इसका बनाया वीडियो। परेशान पीडि़ता के जहर खाने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा

जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी की क्लास का एक स्टूडेंट उसे  बहला- फुसलाकर एक होटल में ले गया। जहां उसे पहले तो नशीली कोल्ड कॉफी पिला दी। फिर बेहोश हाने पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। यही नहीं आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। जिसे आरोपी वायरल करने की धमकी भी देने लगे। मामले का खुलासा आरोपियों से तंग आई पीडि़ता के जहरीला पदार्थ खाने पर हुई। जिसके बाद मालपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

10वीं कक्षा की है छात्रा, 60 हजार रुपये भी ऐंठे
मालपुरा थाना पुलिस के अनुसार पीडि़ता 15 वर्ष की है। जो 10वीं कक्षा की छात्रा है। जिसे उसी की कक्षा का स्टूडेंट होटल में ले गया था। जहां उसने कोल्ड कॉफी में नशीली दवा मिलाकर छात्रा को पिला दिया और फिर उसके साथ दोस्तों सहित सामूहिक बलात्कार किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने उसे वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 60 हजार रुपये भी ऐंठ लिये। 

जहर खाने पर तबीयत बिगड़ी तो हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार आरोपी छात्रा को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार परेशान कर रहे थे। उसे फोन कर वे रुपयों की मांग रहे थे। बार बार की धमकी व रुपयों की मांग से छात्रा ने परेशान होकर 10 अक्टूबर को जहर खा लिया। जिससे तबीयत बिगडऩे पर उसे तुरंत जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार होने पर पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना परिजनों व पुलिस को बताई। 

पुलिस ने शुरू की जांच
पीडि़ता छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि पीडि़ता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जायेगा।

यह भी पढ़े- रिश्तेदार ने नोचे बाल, फिर कर दी बेरहमी से पिटाई, करवाचौथ पर बीमार पति को देखने पहुंची पत्नी का हुआ ऐसा हाल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल