प्रमोशन मिलने पर पुलिस अफसर ने सफाई कर्मचारियों से लगवाए कंधे पर स्टार

Published : Jan 03, 2020, 11:22 AM IST
प्रमोशन मिलने पर पुलिस अफसर ने सफाई कर्मचारियों से लगवाए कंधे पर स्टार

सार

डीसीपी(ट्रैफिक) से DIG के पद पर प्रमोशन होने के बाद राहुल प्रकाश ने पेश की मिसाल। बराबरी का सम्मान देने दो सफाई कर्मचारियों से लगवाए स्टार।  

जयपुर, राजस्थान. सिर्फ कहनेभर से किसी इंसान को बराबरी का दर्जा नहीं मिल जाता। उसके लिए खुद आगे आना पड़ता है। इसी सोच के साथ जयपुर के पुलिस अफसर ने प्रमोशन होने पर सफाई कर्मचारियों से कंधे पर स्टार लगवाए।


यह हैं राहुल प्रकाश। राहुल प्रकाश का डीसीपी(ट्रैफिक) से डीआईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है। अपने प्रमोशन की खुशी इस पुलिस अफसर ने अपने विभाग में काम करने वाले छोटे-छोटे कर्मचारियों के साथ मनाई। इसके साथ ही उन्होंने दो सफाई कर्मचारियों के अपने कंधे पर प्रमोशन के स्टार लगवाए।


राहुल प्रकाश ने कहा कि ऐसा करवाकर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दोनों कर्मचारियों से कहा, 'मैं आपके द्वारा सम्मानित होकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं।' पुलिस अफसर ने ऐसा इसलिए किया, ताकि सबको इंसान के तौर पर बराबरी का दर्जा मिल सके। पुलिस अफसर ने दो टूक कहा, 'कोई छोटा या बड़ा नहीं होता।'

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा