सावधान: राजस्थान में पतंग ने काट दी मासूम बच्चे की जिंदगी की डोर, किसी का चेहरा कटा तो किसी की गर्दन

Published : Jan 14, 2021, 03:49 PM ISTUpdated : Jan 14, 2021, 03:56 PM IST
सावधान: राजस्थान में पतंग ने काट दी मासूम बच्चे की जिंदगी की डोर, किसी का चेहरा कटा तो किसी की गर्दन

सार

पूरे देश में मकर संक्रातिं और पतंबबाजी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी उल्लास की बीच कुछ हादसों की खबरें भी आने लगी हैं। जहां राजस्थान में एक बच्चे की पतंग लूटते वक्त मौत भी हो गई।

जयपुर. पूरे देश में मकर संक्रातिं और पतंबबाजी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां अपनी-अपनी छतों पर पतंग उड़ाकर लुत्फ उठा रहे हैं। लेकिन पर्व के इसी उल्लास की बीच कुछ हादसों की खबरें भी आने लगी हैं। जहां राजस्थान में एक बच्चे की पतंग लूटते वक्त मौत भी हो गई।

पतंग की लूटने की चाह में मर गया मासूम
दरअसल, पंतगबाजी में मौत का यह हादसा कोटा का है। जहां नाबालिग बच्चा घर से लगभग 300 फीट दूर रेलवे ट्रैक पर पतंग लूटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया, जहां उसकी कटकर मौत हो गई। जयपुर में चार लोग अपना चेहरा पतंग के डोर से कटवा चुके हैं। कोई बाइक से जा रहा था तो कोई पैदल, जिनसे मांझा टकरा गया। इन लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।

किसी का सिर कटा तो किसी का हाथ
वहीं सीकर और जयपर में भी पतंग की वजह से हादसे की खबरे सामने आई हैं, सीकर में जहां चायनीज मांझे  के चलते 13 लोग गंभीर घायल हो चुके हैं। किसी का सिर कट  गया तो किसी के हाथ कट गया। इतना ही नहीं कोटा में तो कई परिंदे भी मांझे में उलझकर जमीन पर गिरे मिले हैं।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल