साइको किलर भतीजा: ताई के 10 टुकड़े कर खून से सनी किचन में चाय बनाकर पी, फिर खूब रोया...हरिद्वार गंगा नहाने गया

Published : Dec 18, 2022, 03:43 PM ISTUpdated : Dec 18, 2022, 04:59 PM IST
साइको किलर भतीजा: ताई के 10 टुकड़े कर खून से सनी किचन में चाय बनाकर पी, फिर खूब रोया...हरिद्वार गंगा नहाने गया

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुए दिल्ली के श्रद्धा मर्डर जैसे मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। कैसे सगे भतीजे ने अपनी ताई की ऐसी भयानक मौत की कलेजा कांप  जाए। क्योंकि आरोपी ने धार्मिक संस्था से जुड़े होने के बाद और दीक्षा लेने के बाद उसने प्याज और लहसुन तक खाना बंद कर दिया था । ऐसा व्यक्ति जो पूरी तरह सात्विक हो वह दैत्यों से भी बुरा काम कैसे कर सकता है.

जयपुर. दिल्ली कि श्रद्धा से भी ज्यादा खौफनाक है राजस्थान के जयपुर जिले का यह हत्याकांड, क्योंकि जिस भतीजे ने अपनी ताई की हत्या की उन दोनों के बीच में करीब 30 साल से पारिवारिक संबंधित है।  30 साल से वे दोनों साथ रह रहे थे।  उसके बावजूद भी हत्या करने से पहले अनुज के हाथ जरा भी नहीं ठहरे...। वह पूरी तरह से साइको बन चुका था। 

 दीक्षा लेने के बाद सुबह-शाम करता था भजन...पूरी तरह सात्विक होकर बन गया दैत्य 
जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में हुए इस हत्याकांड के खुलासे के बाद अब हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब अनुज को रिमांड पर लेकर जैसे-जैसे पूछताछ की जा रही है वैसे वैसे वह इस हत्याकांड से जुड़े नए राज खुल रहा है। अनुज ने पुलिस को बताया कि वह ऐसा कोई दिन नहीं छोड़ता था जिस दिन वह घंटों मंदिर नहीं जाता हो और अपना काम पूरा नहीं करता हो।  अनुज हरे राम हरे कृष्ण मूवमेंट से जुड़ा हुआ था और उसने दीक्षा ली थी।

जरा सी बात पर ताई को मार डाला
अनुज ने पुलिस को बताया कि वह ताई सरोज शर्मा से परेशान हो चुका था।  वह हर बात पर टोकती थी।  इस कारण हत्या कर दी । अनुज ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को हत्या की थी।  इससे करीब 10 दिन पहले से ही वह मंदिर नहीं जा रहा था । उसके साथी उसे फोन करते तो वह फोन भी नहीं उठा रहा था । उसके दिमाग में ताई की हत्या करने की ही धुन सवार थी ।

 किचन में हत्या के बाद बाथरूम में ताई के टुकड़े कर रहा था
जब वह 10 दिन तक मंदिर नहीं गया तो उसके साथी उससे मिलने उसके घर ही आ पहुंचे।  जिस समय उसके साथी पहुंचे उस समय वह किचन में ताई सरोज शर्मा की हत्या करने के बाद बाथरूम में उसके शव के टुकड़े कर रहा था । अनुज ने पुलिस को बताया कि दोस्त आए तो उसने जरा भी शक होने नहीं दिया । उसके चार दोस्त  मिलने आए थे।  इस दौरान उसने हाथ पैर धो कर बाथरूम को बंद किया।  किचन साफ किए बिना ही बर्तनों में दोस्तों को चाय पिलाई और नाश्ता कराया।

ताई के टुकड़े कर हरिद्वार गंगा नहाने गया था भतीजा
दोस्तों को जरा भी यकीन नहीं हुआ कि अनुज ने कुछ देर पहले क्या किया है । उसने दोस्तों से कहा था कि वह 5 से 7 दिन के दौरान वापस धार्मिक मंडली से जुड़ जाएगा । फिलहाल वह हरिद्वार और दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा है । दोस्तों ने जाने का कारण पूछा , लेकिन अनुज ने कहा कि बस वह हरिद्वार में शांति से कुछ पल बिताना चाहता है।  किसे पता था कि वह हरिद्वार जाने की तैयारी क्यों कर रहा है। फिलहाल अनुज से पूछताछ की जा रही है।  उसका कहना है कि हत्या करते समय उसके हाथ जरूर कांपे थे , लेकिन जब लाश के टुकड़े किए उस समय वह जरा भी बेचैन नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें-पूरी जिंदगी नॉनवेज छुआ तक नहीं, लेकिन चाची को कसाई की तरह काट दिया...आखिर क्या थी भतीजे की नफरत की वजह

यह भी पढ़ें-जयपुर में दिल्ली की श्रृद्धा जैसा हत्याकांड, महिला की हत्या कर लाश के किए 10 टुकड़े, फिर एक-एक कर जंगल फेंके

 


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच