
जयपुर (jaipur). कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में चौथा दिन है। आज यात्रा कोटा जिले में शुरू हुई है। इस यात्रा में जहां हम दूर दूर तक देखते हैं कि हमें इक्का-दुक्का महिलाएं ही नजर आती है लेकिन अब 10 तारीख को ऐसा होगा कि पुरुषों की बजाय केवल महिलाएं ही शामिल होंगी। दरअसल 10 दिसंबर को ऐसा ही होगा जब राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं ही चलती हुई नजर आएगी।
महिला मोर्चा को उनके यात्रा में ज्वाइन करने का आया मैसेज
दरअसल कांग्रेस की महिला मोर्चा के हेड क्वार्टर से राजस्थान के हर जिले की महिला मोर्चा प्रमुख को यह मैसेज मिला। इसके बाद से अब उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। अब भले ही महिलाओं के पास 2 दिन ही बचे हो। लेकिन वे किसी भी हाल में नहीं चाहती है कि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरीके की कोई स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो। ऐसे में यह महिलाएं रोज करीब 10 से 12 किलोमीटर चल रही है। साथ ही योग भी कर रही है। जिससे कि इन्हें सांस फूलने जैसी कोई दिक्कत नहीं हो।
महिलाओं ने इन जिलों के लिए प्रस्ताव भेजा था, पर मिला ये मौका
दरअसल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने झालावाड़ से अलवर तक की यात्रा में शामिल होने के लिए पहले प्रस्ताव भेजा था। लेकिन फिर इसके लिए केवल 1 दिन रिजर्व किया गया है। ऐसे में इस दिन यात्रा में केवल महिलाएं ही नजर आने वाली है। महिलाएं इस यात्रा में ट्रैक सूट साड़ियों और जूते पहने हुए नजर आएगी। भले ही इस दिन यात्रा में केवल महिलाएं शामिल हो। लेकिन यात्रा के सभी सुरक्षा इंतजाम और अन्य सभी रूल्स ठीक वैसे ही होंगे। जो बाकी दिन रहते हैं।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।