भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का राहुल गांधी रीलॉन्च प्लान-BJP MP राज्यवर्धन सिंह राठौर, और क्या बोले पढ़े यहां..

Published : Dec 06, 2022, 04:41 PM ISTUpdated : Dec 06, 2022, 04:46 PM IST
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का राहुल गांधी रीलॉन्च प्लान-BJP MP राज्यवर्धन सिंह राठौर, और क्या बोले पढ़े यहां..

सार

कांग्रेस द्वारा देशभर में की जा रही भारत जोड़ो यात्रा को भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने राहुल गांधी की रीलॉन्चिंग प्लान बताया। इसके साथ ही राहुल गांधी के द्वारा बीजेपी पार्टी को हे राम और सियाराम बोलने के बारे में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बोली ये बात। 

जयपुर (jaipur). राजस्थान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से रीलॉन्चिंग की जा रही है। इस यात्रा पर लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। राहुल गांधी की पांचवी बार इमेज रिलॉन्चिंग के लिए करोड़ो रूपए खर्च करना कांग्रेस पार्टी का दुर्भाग्य है।

जय सियाराम और हे राम पर बोलने को लेकर बोली ये बात
भारत जोड़ो यात्रा में जय सियाराम के नारे लगाए जाने को लेकर राज्यवर्धन ने कहा कांग्रेस मौका परस्त है, राहुल गांधी द्वारा नई नई हिन्दूत्व की राह पकड़ने से कुछ नहीं होगा भाजपा इस देश की संस्कृति की रक्षा करने वाली पार्टी है, कांग्रेस पायरेटेड है। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जनसभाओं व घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, अब जब राहुल गांधी राजस्थान आयें है, तब क्या वो गहलोत सरकार से उन वादों को पूरा करवायेगें।

राजस्थान में भ्रष्टाचार की हो चुकी है अति
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार की अति हो चुकी है, ऐसा करप्शन आज तक देखने को नहीं मिला। प्रदेश में सरकार एवं शासन का राज नहीं है, यहां तो माफियाओं का राज है। कौन दिल्ली में आलाकमान को ज्यादा पैसा पहुंचाएगा बस इन्हीं मुद्दों पर 4 साल से कार्यक्रम चल रहा है। कांग्रेस के तो चरित्र में ही घोटाला भरा हैं चाहे वह इन्दिरा रसोई घोटाला हो, बिजली घोटाला, या पेपर लीक घोटाला, अवैध बजरी घोटाला, राजस्थान आज घोटालों का प्रदेश बन गया है।

प्रदेश में अब तक 15 बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर हो चुके हैं लीक
राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अपने घोषणापत्र में कहा था कि  अवैध खनन को लेकर कानून बनाया जाएगा, लेकिन आज परिस्थितियां ऐसी बन चुकी है कि कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता खनन मंत्री पर खनन माफिया बनने के आरोप लगा रहें है। राजस्थान में अब तक 15 बार भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन भाजपा की मांग पर इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने सीबीआई की जांच करवाने के लिए मना कर दिया, जांच होती तो कांग्रेस के बड़े राजनैतिक लोग कानून के दायरे में आते। क्योंकि कांग्रेस व सरकार के लोग इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल है। राजस्थान की भ्रष्ट सरकार ने युवाओं के सुनहरें भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। एनसीआरबी के 2021 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में 70 फीसदी भ्रष्टाचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

भाजपा जन आक्रोश यात्रा के जरिए से 75 हजार किलोमीटर की करेगी यात्रा
कर्नल राज्यवर्धन सिंह ठौड़ ने कहा कि भाजपा जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से 75 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी, इस यात्रा के माध्यम से गांवों व शहरों में चौपाल और नुक्कड़ सभाएं आयोजित होगी। कल यात्रा के पहले दिन लगभग 6 हजार 500 किमी की यात्रा सब विधानसभाओं में पूरी हो चुकी है। 13 सौ से अधिक नुक्कड़ सभाएं, एवं 14 सौ से अधिक चौपाल हो चुकी है। लाखों की संख्या में सरकार से पीड़ित जनता भाजपा की इस यात्रा में शामिल हो रही है।

यह भी पढ़े- सीकर दौरे पर पहुंचे राज्यवर्धन ने कांग्रेस को घेरा, बोले- सरकार ने प्रदेश को 4 साल पीछे कर दिया

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट