पायलट गुट के विधायक गुढ़ा के विवादित बोल- सचिन CM नहीं बने तो, फार्च्यूनर गाड़ी में आ जाने वाले MLA ही बचेंगे

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह दिन पर दिन बाहर आ रही है। अब सीएम गहलोत मंत्रीमंडल के एक मंत्री ने कहा कि यदि सचिन पायलट मुख्यमंत्री नहीं बने तो कांग्रेस के पास फॉर्च्यूनर गाड़ी जितने विधायक ही बचेंगे।

Sanjay Chaturvedi | Published : Nov 11, 2022 5:23 AM IST / Updated: Nov 11 2022, 10:56 AM IST

जयपुर (jaipur).राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव आने वाले हैं। इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुजरात और हिमाचल के चुनावों की कमान संभाले हुए हैं। भले ही इन दोनों नेताओं के बीच कोई मतभेद दिखाई नहीं दे रहा हो। लेकिन इसके पीठ पीछे राजस्थान में दोनों गुटों की आपसी फूट सामने आ रही है।

सचिन खेमे के विधायक के विवादित बोल- सचिन बने अगले सीएम
गहलोत मंत्रिमंडल के मंत्री और सचिन पायलट खेमे के विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने बड़ा बयान दिया है। जिन्होंने कहा है कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए था। लेकिन अब तो काफी लेट हो चुकी है। यदि पायलट को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है तो सरकार रिपीट हो सकती है। वरना कांग्रेस के पास राजस्थान में केवल इतने ही विधायक बचेंगे जो एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आ जाएंगे और चार धाम की यात्रा करेंगे।

Latest Videos

पहले भी रह चुके सुर्खियों में
यह पहला मामला नहीं है जब मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा अपने बयान के चलते सुर्खियों में रहे हो। इससे पहले राजस्थान में सितंबर में हुए सियासी घटनाक्रम में भी मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को सटीयाया हुआ बूढ़ा और पागल तक कहा था। गौरतलब है कि राजेंद्र गुढ़ा सचिन पायलट के करीबी है। जो पार्टी में शामिल होने के दौरान अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाते थे।  लेकिन 2020 में जब सियासी भूचाल आया तो राजेंद्र गुढ़ा सचिन पायलट खेमे में चले गए थे। जब वापस लौटे तो उन्हें मंत्री पद दिया गया। इसके बाद से राजेंद्र गुढ़ा कभी भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को घेरने का मौका नहीं छोड़ते हैं।

राजस्थान में सियासी भूचाल को शांत करने के लिए हाई कमान द्वारा आदेश जारी कर किसी भी तरह की विवादित बोल बोलने से बचने के निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही एक टीम यहां आकर पूरे मामले का निपटारा करने वाली थी लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव के चलते अभी यह सब रोकना पड़ा तो वहीं विधायकों के विवादित बोल शांत होने का नाम नहीं ले रहे है। इसके साथ ही प्रदेश में भारत जोड़ों यात्रा  की भी इंट्री होने वाली है  इस बयान का क्या असर होता है यह देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़े- राजस्थान में एंट्री करने वाली है भारत जोड़ो यात्रा, गुटबाजी पर सख्त हुए कांग्रेस अध्यक्ष... सुनिए क्या बोले?

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
Israel Hezbollah War: कौन है Nasrallah ? जिसकी Death खबर पढ़ते ही रोने लगी Lebanon एंकर । Viral
Nasrallah की मौत पर राहुल गांधी से लेकर महबूबा मुफ्ती तक सब को सुना गए हिमंता बिस्वा सरमा, पूछा सवाल
Pitru Paksha 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का साया, आखिर कब और कैसे कर पाएंगे श्राद्ध
दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे मंत्री, CM Atishi ने दिया नया टारगेट । Delhi News । Arvind Kejriwal