श्रद्धा हत्याकांड से लेकर गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले राजस्थान सीएम गहलोत, पढ़िए यहां...

Published : Nov 21, 2022, 05:20 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड से लेकर गुजरात चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले राजस्थान सीएम गहलोत, पढ़िए यहां...

सार

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बोले-धर्म के नाम पर आग लगाना बहुत आसान काम है। गुजरात मोरबी हादसे मे बीजेपी पर साधा निशाना। राहुल गांधी की यात्रा पर बोले- भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई है, चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। और भी क्या बोले मुख्यमंत्री पढ़े यहां

जयपुर ( jaipur). राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुजरात में होने वाले विधानसभा के चुनाव की पार्टी के प्रचार के लिए गए हुए है। इसके चलते वहां मीडिया से मुखातिब हुए तभी ये सब बाते कहीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धर्म के नाम पर आग लगाना बहुत आसान काम होता है लेकिन इस आग को बुझाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। तो वहीं सीएम गहलोत ने गुजरात चुनाव के दौरान मोरबी कांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमने उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त जज से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी लेकिन वह अभी तक नहीं की गई है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार ने गुजरात हाईकोर्ट के संज्ञान को भी नहीं माना।

सीएम बोले- भारत जोड़ो यात्रा से डर गई भाजपा
मीडिया से वार्ता के दौरान सीएम गहलोत ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बताया कि इस यात्रा से बीजेपी घबरा गई है लेकिन अब ज्यादा दिन सरकार की नौटंकी की राजनीति नहीं चल सकती है, चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे. हमारे नेता राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं और यात्रा देश के हर राज्य के लिए है, जिसमें गुजरात भी शामिल है। वे देश के मुद्दों को हर तरीके से उठा रहे हैं और अब राहुल गांधी गुजरात आकर भी अपनी बात रखेंगे। गहलोत ने आगे कहा कि इस बार की तरह बीजेपी का विरोध पिछली बार नहीं था, लेकिन इस बार लोग भड़के हुए हैं और अब सरकार की नौटंकी नहीं चलने वाली है।

दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड पर ये बोले सीएम गहलोत
इसके साथ ही सीएम गहलोत ने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड को लेकर कहा कि मामले में तरह-तरह के जुमले कसे जा रहे हैं, हमारे देश में सदियों से अंतर धर्म में शादियां होती रही हैं यह कोई नई बात नहीं है,,,,,,गहलोत ने कहा कि इस मामले की आड़ में एक कौम को एक धर्म के नाम पर टारगेट किया जा रहा है और उसके आधार पर राजनीति हो रही है। सीएम गहलोत ने यह भी कहा कि यूपी चुनाव जीतने के बाद से पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह गुजरात लगातार आने लगे थे, इसका मतलब है कि उन्हें लगता है कि यहां से बीजेपी का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के यहां हर हफ्ते आना उनकी कमजोर स्थिति को दिखाता है।

यह भी पढ़े- PM बोले- कांग्रेसी नेता कह रहे हैं नरेंद्र मोदी को औकात बता देंगे, मैं सेवक हूं, मेरी कोई औकात नहीं

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Alwar Suicide: 'दोस्ती का वादा था, जिंदगी का नहीं', ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर