महंगाई के खिलाफ कल दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली, इस लुक में नजर आएंगे राजस्थान के सभी नेता

महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी रविवार 4 सितंबर को राष्ट्रव्यापी रेली करने वाली है। इसमे शामिल होने के लिए राजस्थान समेत देश भर से नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना शुरु। राज्य में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया। राजस्थानी पगढ़ी में नजर आएंगे राजस्थान के नेता और कार्यकर्ता।
 

Sanjay Chaturvedi | Published : Sep 3, 2022 9:31 AM IST

जयपुर. महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर ली है। रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी रैली है जिसमें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के साथ देश भर से आने वाले लाखों कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए दिल्ली कूच आज से ही शुरु कर दिया गया है। उधर दिल्ली में भी कल होने वाली संभावित रैली के लिए पुलिस ने बंदोबस्त करना शुरु कर दिया है। यह महारैली दिल्ली के रामलीला मैदान में रखी गई है। इस राष्ट्रव्यापी महारैली को हल्ला बोल नाम दिया गया है। राजस्थान के नेता और कार्यकर्ता रैली में सबसे अलग दिखें... इसके लिए उन्हें राजस्थानी पगढ़ी में आने के लिए कहा गया है। 

दिल्ली में चैक पोस्ट बनाकर कांग्रेस ने बूथ बनाया
दिल्ली में शाहजहांपुर बॉर्डर पर प्रदेश कांग्रेस राजस्थान की ओर से चैक पोस्ट भी बनाया गया है। राजस्थान से जाने वाली सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए यहां पर बंदोबस्त किया गया है। सभी को पहले यहीं पर आना है और उसके बाद सभी को एक साथ रामलीला मैदान पर जाना है। इस चैक पोस्ट का विधिवत उद्घाटना आज शाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा करेंगे। डोटासरा के साथ प्रदेश प्रभारी अजय मकान भी रहेंगे। 

Latest Videos

सीएम रात दस बजे होंगे रवाना, कई सांसद, मंत्री और विधायक होंगे साथ 
सीएम अशोग गहलोत दिल्ली के लिए आज रात दस बजे रवाना होंगे। उनके साथ करीब बीस से ज्यादा मंत्री और करीब पैंतीस विधायक साथ होंगे। साथ ही कुछ सांसद भी उनके साथ ही दिल्ली रवाना होंगे। दिल्ली में सभी चैक पोस्ट पर ठहरेंगे। फिर कल सवेरे एक साथ रामलीला मैदान जाएंगे।

यह भी पढ़े- शिक्षक बना हैवान: पांचवी कक्षा के स्टूडेंट पर बरपाया ऐसा कहर, मासूम के शरीर से लटकने लगा मांस

Share this article
click me!

Latest Videos

बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो