बेटी के जन्म के बाद जिस थैले में मिठाई मंगाई, उसी में भरकर मासूम को फेंका-ठंड से मौत

Published : Jan 17, 2023, 02:44 PM ISTUpdated : Jan 17, 2023, 04:48 PM IST
बेटी के जन्म के बाद जिस थैले में मिठाई मंगाई, उसी में भरकर मासूम को फेंका-ठंड से मौत

सार

राजस्थान के झुनुनूं जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पत्थर दिल माता पिता ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। हाड गलाने वाली सर्दी ने नवजात को निगल लिया और उसकी मौत हो गई।

झुझुनूं (राजस्थान). मां ने नौ महीने तक बच्चे को गर्भ में रखा, सभी को बेटे की चाह थी। लेकिन ईश्वर ने बेटी दी। बेटी का जन्म हुआ तो अस्पताल में परिवार ने खुश होने का नाटक किया, मिटाईयां बांटी। लेकिन बाद में मिठाई की ही थैली में बेटी को रखकर खेत में फेंक आए। पता चला हाड गलाने वाली सर्दी ने नवजात को निगल लिया। चंद घंटों में उसने मां की ममता से लेकर ममता की हत्या तक सब देख लिया। उसका शव किसी को दिखा तो पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने लाश को मुर्दाघर में रखवाया है।

मिठाई के थैले में में पड़ी थी मासूम की लाश...
पुलिस ने बताया कि झुझुनूं जिले के बुहाना भिर्र सड़क मार्ग पर सोमवार सवेरे यह शव मिला। मिठाई के थैले में उसकी लाश पड़ी थी। वह करीब पंद्रह से बीस घंटे पहले ही दुनिया में आई थी। ऐसा डॉक्टरों ने अनुमान लगाया उसकी लाश देखकर। पुलिस ने बताया कि भिर्र रोड से होते हुए एक रिटायर सैनिक राजेश कुमार गुजर रहे थे। इसी दौरान एक खेत के कोने में मिठाई का एक थैला देखा। एक बार तो राजेश वहां से चले गए लेकिन वापस लौटे। उन्होंने देखा कि किसी तरह का मानव अंग थैले से बाहर दिखाई दे रहा है। पास जाकर देखा तो धक्का लगा। जमा देने वाली ठंड में एक नवजात बच्ची थैले में पडी थी। 

 कई घंटो पहले हुई थी बच्ची की मौत 
मासूम का शव देखकर लोगों ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को लेकर बुहाना राजकीय अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उनका कहना था कि कई घंटो पहले ही बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार को ही उसका जन्म हुआ था। अब पुलिस उस परिवार को तलाश रही है जिस परिवार ने बच्ची को खेत में फेंका था। कल रात राजेश कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-दो समलैंगिक बहुओं को हुआ प्यार...आपस में बनाने लगीं शारीरिक संबंध, दोनों की 15 मिनट के अंदर हो गई मौत

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच