राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान में: जयपुर में करेगी संविधान पार्क का उद्घाटन, कहीं जाने से पहले देख ले रूट

Published : Jan 03, 2023, 10:23 AM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 04:44 PM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान में: जयपुर में करेगी संविधान पार्क का उद्घाटन, कहीं जाने से पहले देख ले रूट

सार

देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानि मंगलवार से 2 दिवसीय राजस्थान दौरे  पर है। इस दौरान कई कार्यक्रम में भाग लेगी। उनके आगमन के बाद से ट्राफिक में बदलाव हो सकता है। कहीं जाने से पहले देख ले रूट।

जयपुर (jaipur). देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर है। आज पहले दिन वह जयपुर में संविधान पार्क का उद्घाटन करेगी। द्रौपदी मुरमू आज सुबह 10:30 बजे के लगभग जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गई है। यहां से वह सबसे पहले अमर जवान ज्योति जाएगी फिर संविधान पार्क का उद्घाटन करेगी। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू शाम को माउंट आबू चली जाएगी। यहां वह ब्रह्माकुमारी संस्थान में एक कार्यक्रम में शामिल होगी।

इन कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संस्थान में कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 4 जनवरी को वह पाली के रोहट में हो रहे राष्ट्रीय जंबूरी कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके लिए वह सुबह चार्टर्ड प्लेन से पाली पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम स्थल के नजदीक ही हेलीपैड बनाया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र भी मौजूद रहेंगे। वहीं आज सुबह पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा द्रौपदी मुर्मू की एयरपोर्ट पर आगवानी करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ये रहेगा कार्यक्रम:  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सवेरे 10: 15 बजे पहुंची जयपुर एयरपोर्ट
10:25 बजे गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा
10:45 बजे अमर जवान ज्योति पहुंचेगी
राजभवन में 11:25 से 12:25 बजे तक संविधान पार्क का शुभारंभ
दोपहर 2 बजे राजभवन से रवाना
2:20 बजे एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए रवाना 

राष्ट्रपति के आगमन के चलते ट्राफिक होगा डायवर्ट
वही आज राजधानी जयपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के चलते जवाहर सर्किल से अमर जवान ज्योति और राजभवन तक सुबह करीब 11:00 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा।  इस दौरान जवाहर सर्किल जेएलएन मार्ग जवाहर कला केंद्र गांधी सर्किल समेत कई रूप पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद दोपहर दो से ढाई बजे के करीब जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वापस एयरपोर्ट पहुंचेगी तो इसी रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे में जयपुरवासी देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची
अलवर में शादी से पहले लड़की ने किया सुसाइड, मंगतेर की उस घटिया हरकत से दुखी थी