राहुल गांधी ही नहीं, पूरे गांधी परिवार का दौसा से है खास कनेक्शन, एक बार पिता राजीव आधी रात को आए थे यहां

Published : Dec 11, 2022, 10:56 AM IST
 राहुल गांधी ही नहीं, पूरे गांधी परिवार का दौसा से है खास कनेक्शन, एक बार पिता राजीव आधी रात को आए थे यहां

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दो दिन बाद राजस्थान के दौसा जिले में पहुंच जाएगी। गांधी परिवार का दौसा से बहुत ही खास  कनेक्शन है। यहां इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक आ चुकी हैं। राजीव गांधी तो यहां एक बार रात 12 बजे पहुंचे थे।

दौसा (राजस्थान). अब से कुछ दिनों बाद ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां यात्रा 3 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। दौसा जिले का गांधी परिवार से गहरा नाता रहा है। आज ही के करीब 37 साल पहले राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने यहां एक चुनावी सभा की थी। यह सभा सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के समर्थन में थी। यह सब चर्चा का विषय इसलिए बनी क्योंकि यह दोपहर में नहीं बल्कि रात 12:00 बजे बाद हुई थी। अभी गांधी परिवार के दौसा आगमन पर यह किस्सा फिर चर्चा में आया हुआ है। इसके पहले साल 1971 में इंदिरा गांधी भी दौसा आई थी।

राजीव गांधी साल 1985 में आए थे दौसा...
दरअसल, तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी साल 1985 में जिले के पीजी कॉलेज और बांदीकुई में सभा को संबोधित करने के लिए आए थे। शहर में वह रात करीब 12:00 बजे पहुंचे।इसके बाद उन्होंने यहां चुनावी सभा की। नतीजा यह निकला कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वही पहले मौका था जब राजेश पायलट पहली बार सांसद बने थे। इसके बाद अब तक पायलट परिवार 7 बार चुनाव जीता।

इसी दौसा में राहुल गांधी का स्वागत करने आएंगे लाखों लोग
कांग्रेस की यात्रा 14 दिसंबर को दौसा जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद 18 दिसंबर को यात्रा बांदीकुई से दूसरे जिले की तरफ रुख कर लेगी। वही इतिहासकारों की मानें तो जब राजीव गांधी दौसा जिले में सभा करने के लिए आए थे तो लाखों की संख्या में यह लोग मौजूद थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी यहां लाखों लोगों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

1 सप्ताह का ब्रेक लेंगे राहुल गांधी
वहीं भारत जोड़ो यात्रा यहां 4 दिन जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस दौरान वह दौसा जिले के 3 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी।इसके बाद यात्रा यहां से सीधे अलवर जिले में प्रवेश कर जाएगी। फिर अलवर में 2 दिन चलने के बाद राजस्थान से यात्रा की विदाई ही जायेगी। फिर यात्रा में एक बार 1 सप्ताह का ब्रेक होगा और फिर नए साल से राहुल गांधी वापस यात्रा को शुरू करेंगे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच