क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं प्रियंका गांधी की बेटी, मां और मामा साथ यूं आईं नजर...देखिए तस्वीरें

Published : Dec 12, 2022, 12:34 PM ISTUpdated : Dec 12, 2022, 12:45 PM IST
क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं प्रियंका गांधी की बेटी, मां और मामा साथ यूं आईं नजर...देखिए तस्वीरें

सार

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के टोंक जिले में पहुंच चुकी है, टोंक सचिन पायलट का गढ़ है। यात्रा में आज का दिन महिलाओं के लिए समर्पित है। पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी बड़ी संख्या रखी गई है। जिसे महिला शक्ति पद यात्रा का नाम दिया गया है।  इस दौरान यात्रा में प्रियंका गांधी और उनकी बेटी मिराया भी राहुल के साथ चल रही हैं।

जयपुर. भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों राजस्थान में है....। राजस्थान यानि कांग्रेस का सबसे पसंदीदा प्रदेश....। यही कारण है कि भारत जोड़ो में शामिल होने के लिए गांधी परिवार सपरिवार मौजूद है। आज का दिन विशेष है क्योंकि आज लेडीज स्पेशल है...। आज पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी बड़ी संख्या रखी गई है। ऐसे में ये जो तस्वीर है ये बेहद खास है......। तस्वीर में प्रियंका और राहुल गांधी के साथ दिख रही युवती कांग्रेक की थर्ड जनरेशन है। ये मियारा वाड्रा गांधी हैं जो प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा की बेटी हैं। 

मियारा के बारे में आपको सब कुछ बताते हैं.....राजनीति मे उनकी कितनी रुचि है और वे क्या करती हैं...
दरअसल अगले साल जनवरी को मियारा 21 साल की होने वाली हैं। उनसे एक साल बड़ा उनका बड़ा भाई रेयान है। दोनो बच्चे मीडिया की नजर से  दूर ही रहते हैं। लेकिन कुछेक फोटो मीडिया में जरुर केप्चर हुए हैं। मियारा ने विदेश में पढ़ाई की है और पिछले कुछ समय से वे मॉलदीव में इंस्ट्रक्टर लेवल डाइविंग कोर्स कर रही हैं। उन्हें कुछ समय पहले महाराष्ट्र में चुनाव के दौरान देखा गया था। उसके बाद अब उन्हें मीडिया ने केप्चर किया है आज राजस्थान में। 

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
मियारा और रेयान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस साल 24 जनवरी को जब मियारा बीस साल की हुई थी तब वो मालदीव मे थीं। उनके माता पिता उनसे मिलने वहां पहुंचे थे। उनके पिता रॉबर्ट ने अपने सोशल मीडिया पर बेटी की कई पिक्चर शेयर की थीं फैमिली टाइम को लेकर। उनके बर्थ से लेकर उनके बीस साल तक का होने तक हो फोटोज की एक रील भी शेयर की थी जिसे काफी पसंद किया गया था। 

क्या राजनीति में एंट्री करने वाली हैं प्रियंका गांधी की बेटी
मियारा और रेयान के बारे में वैसे तो कभी भी उनके परिवार ने खुलकर कुछ नहीं बोला है, लेकिन अब कुछ समय से बेटी की रूचि राजनीति में दिख रही है। वे अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ कुछ रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग ले चुकी हैं। मीडिया में हांलाकि खुद मियारा ने कभी खुलकर अपनी राय नहीं रखी हैं । लेकिन इन पिक्चर्स के जरिए लोगों का मानना है कि वे जल्द ही सक्रिय राजनीति में कदम रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें-राहुल गांधी की यात्रा में राजस्थान की महिलाएं शामिल, बेटी मिराया के साथ कदमताल कर रहीं प्रियंका गांधी
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच