राजस्थान पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, चादरपोशी कार्यक्रम में की शिरकत, अयोध्या राम मंदिर पर किया ये खुलासा

Published : Oct 07, 2022, 01:14 PM IST
राजस्थान पहुंचे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, चादरपोशी कार्यक्रम में की शिरकत, अयोध्या राम मंदिर पर किया ये खुलासा

सार

राजस्थान पहुंचे यूपी सीएम आदित्यनाथ योगी ने आचार्य महेंद्र के निधन के बाद उनके बेटे की चादरपोशी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। इसी दौरान उन्होंने बताया कि अयोध्या राम मंदिर के निर्माण का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है जल्द ही इसका निर्माण पूरा होगा।

जयपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण को लेकर राजस्थान में बयान दिया है। वे गुरुवार को प्रदेश की राजधानी जयपुर में श्रीपंचखंड पीठ आयोजित सोमेन्द्र शर्मा के चादरपोशी समारोह में पहुंचे थे।  जहां उन्होंने पंचखंड पीठ को सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में अग्रणी बताते हुए अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 1949 में मूवमेंट शुरू हुआ था। जिसका सपना 73 वर्षों के लगातार प्रयास के बाद अब पूरा होने के करीब पहुंच गया है। श्रीराम लला मंदिर निर्माण को लेकर योगी ने कहा कि मंदिर का 50 फीसदी तक काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी अब जल्द पूरा हो जाएगा। 

गर्भ गृह का काम पूरा, जल्द होंगे रामलला के दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर के गर्भ गृह का काम पूरा होने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जून महीने में उन्होंने खुद ने गर्भ गृह की आधारशिला रखी थी। तब से लगातार जारी काम से गर्भ गृह का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा है कि पूरे मंदिर का काम जल्द ही पूरा होगा, जिसके बाद श्रद्धालु अपने ईष्ट के दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

73 साल पहले आचार्य ने देखा था राममंदिर का सपना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान श्रीपंचखंड पीठ का देश के कल्याण में अतुलनीय योगदान बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र  ने 73 साल पहले अयोध्या में राम मंदिर का सपना देखा था। जो संतों के समर्पण और प्रयासों से अब पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आचार्य का गोरक्ष पीठ से तीन पीढिय़ों का संबंध रहा है। बोले, स्वामी आचार्य धर्मेंद्र महाराज व महात्मा रामचंद्र वीर के योगदान को देश कभी भूला नहीं पाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भले ही आचार्य भौतिक रूप से उनके बीच नहीं है, लेकिन उनके मूल्य आज भी प्रासंागिक है। जो  देश और समाज को प्रेरणा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आचार्य के विचार खुले, सरल और सहज थे, जो कभी रहस्य में नहीं रहे। उनके विचारों से समाज व देश को काफी मान- सम्मान मिला है।

यह भी पढ़े- राजस्थान में सियासी उफान परः CM गहलोत और सचिन पायलेट गुट के झगड़े के बीच अचानक योगी आदित्यनाथ राज्य में पहुंचे

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश