जयपुर में भीषण सड़क हादसाः शादी की खुशियों से पहले मौत का मातम, पूरे गांव में मचा हाहाकार

Published : Dec 08, 2022, 04:03 PM ISTUpdated : Dec 08, 2022, 04:23 PM IST
जयपुर में भीषण सड़क हादसाः शादी की खुशियों से पहले मौत का मातम, पूरे गांव में मचा हाहाकार

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में गुरुवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां शादी में जाने के लिए जिस बस का इंतजार कर रहे थे उसी वाहन ने लोगों को कुचला। घटना में अब तक तीन की मौत, तो वहीं 2 का गंभीर हालत में इलाज जारी है।

जयपुर (jaipur). राजस्थान में शादियों के लिए आज बड़ा दिन है। हजारों की संख्या में शादियां राजस्थान में हो रही है। लेकिन इन खुशी के पलों के बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जाने के लिए बस का इंतजार कर रही कुछ सवारियों को उसी बस ने कुचल दिया जिस बस में बैठकर वे जाने की तैयारी कर रहे थे। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 2 लोगों के घायल होने की सूचना है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों के परिवार के सदस्यों एवं गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है। यह भीषण सड़क हादसा जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर गांव का है।

शादी में जाने के लिए बस का कर रहे थे इंतजार, हो गया भयानक हादसा
प्रारंभिक जानकारी के आधार पर जोबनेर पुलिस ने बताया कि आसलपुर मोड़ के पास महला जोबनेर रोड पर यह घटनाक्रम हुआ। आज करीब 12:00 बजे आसलपुर  गांव में रहने वाले कुछ लोग अपने किसी रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए तैयार होकर आए थे। गांव के पास से ही बस पकड़ कर वे दूसरे गांव में जाने की तैयारी में थे।  कुछ रिश्तेदार उन्हें छोड़ने आए थे। करीब 5 से 6 लोग बस का इंतजार कर रहे थे । इसी दौरान मिनी बस वहां पहुंची, लेकिन बस रोकने की जगह बस के चालक ने अचानक बस की स्पीड बढ़ा दी और वहां खड़े लोगों को रौंदते देते हुए नजदीक ही पेड़ से जा टकराई।

बस में बैठे लोगों ने घायलों को बस के नीचे से निकाला
इस घटनाक्रम के बाद मौके पर ही बस छोड़कर बस चालक भाग गया। बस में सवार सवार लोगों और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बस के नीचे से कुचली हालत में एक महिला और दो पुरुषों को निकाला। इसके साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस के पहुचने तक तीनों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। हादसे में दो अन्य लोगों का गंभीर घायल होना बताया जा रहा है। जिनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

मृतको और घायलों की हुई पहचान
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि पप्पू लाल गुर्जर, बनवारी लाल गुर्जर और बाली देवी गुर्जर आसलपुर गांव के रहने वाले थे। दूसरे गांव जाने के लिए बस मिलने वाली जगह तक उनके दो रिश्तेदार बाइक से छोड़ने आए थे। हादसे में वह दोनों भी घायल हो गए। इसके अलावा वहां खड़ा एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हो गया।

घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर गांव के लोगों ने महला जोबनेर राजमार्ग को बंद कर दिया। इस  कारण गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। पुलिस काफी देर तक जाम को खुलवाने की कोशिश में जुटी रही।

यह भी पढ़े- राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: चाचा-भतीजी की दर्दनाक मौत, देखिए कैसे धमाके के बाद आग का गोला बनी बाइक

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल
मौसम अपडेट 7 अगस्त 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का बारिश-तूफान अलर्ट