भारत का सबसे बडा थर्मामीटर फलौदी में हुआ स्थापित, बुखार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया

Published : May 19, 2022, 10:13 PM IST
भारत का सबसे बडा थर्मामीटर फलौदी में हुआ स्थापित,   बुखार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया

सार

भारत में बुखार के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से फलौदी में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज सबसे लंबे और पहले थर्मामीटर का आज अनावरण किया गया।

जोधपुर. बुखार के प्रति लोगों में को जागरूकता बनी रहे इसको लेकर फलौदी कस्बे में भारत का सबसे बडा 12 फीट का थर्मामीटर स्थापित किया गया है। गुरुवार को एडीएम हाकम खान और एसडीएम डॉ अर्चना व्यास ने लोकार्पण किया। यह थर्मामीटर डॉ रेडीज लैबोरेट्रीज की ओर से स्थापित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों में बुखार के प्रति जागरूकता बनी रही है रखा गया है। फलोदी में 19 मई को यह इसलिए यह स्थापित किया गया है कि वर्ष 2016 में 19 मई को फलोदी का तापमान 51 डिग्री था। इस मौके पर देश का सबसे बडा थर्मामीटर होने के नाते इंडिया बुक आफ रिकार्ड में भी इसे शामिल किया गया और डॉ रेडिज लेबोरेट्रीज को इसके लिए प्रमाण पत्र जारी किया गया है। यह थर्मामीटर यहां एक साल तक स्थापित रहेगा। इस दौरान यह तापमान बताता रहेगा।

अमेरिका में दुनिया का सबसे बडा थर्मामीटर

दुनिया में सबसे बडा 134 फीट का थर्मामीटर अमेरिका के केर्लिफोनिया के बेकर में लगा हुआ है। इसे 1991 में स्थापित किया गया था। इसके अलावा चीन में एशिया का सबसे बडा थर्मामीटर 12 मीटर का स्थापित किया गया है। अब इसके बाद सबसे बड़ा थर्मामीटर भारत में स्थापित हुआ है।

फलौदी में ही क्यो
जोधपुर जिले में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी का रहता है। इसी तरह से यहां सर्दी के दिनों में न्यूनतम तापमान होता है। 2016 में 19 मई को यहां 51 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। अब देश का सबसे बडा पहला थर्मामीटर यहां लगने से प्रसिद्ध होगा। इससे पहले फलौदी के समीप स्थित छोटे से गांव कुरजा में आने आने वाले विदेशी पक्षियों से दुनिया में फलौदी को जाना जाता है। यहां हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष क्रेन्स पक्षी आते हैं जिन्हें स्थानीय भाषा में कुरंजा कहा जाता है। जो महीनों तक यहां विचरण के बाद वापस जाते हैं।

एशिया के सबसे बड़े थर्मामीटर का अनावरण

डॉ रेड्डी द्वारा निर्मित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज सबसे लंबे और पहले थर्मामीटर का एडीएम हाकम खान ने किया अनावरण। इसका उद्देश्य फीवर जागरूकता को बढ़ाना है। फीवर जागरुकता का संदेश देने के लिए इसे एडीएम कार्यालय फलोदी समक्ष किया गया स्थापित किया है। इस स्टेशनरी थर्मामीटर की लंबाई 12 फिट है जो अब तक का सबसे बड़ा और पहला है, इस दौरान फलोदी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित इस कार्यक्रम शामिल रहे।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच