लॉकडाउन में दूसरे शहर में फंस गया था यह लड़का, वहीं बनाए डांस के कुछ वीडियो और बना गया 'करोड़पति'

Published : Jun 09, 2020, 09:14 AM ISTUpdated : Jun 09, 2020, 10:21 AM IST

मुंबई/जोधपुर. किस्मत कभी भी बदल सकती है, लेकिन उसके लिए प्रयास करना पड़ता है। जोधपुर के रहने वाले युवराज उर्फ बाबा जैक्सन इसी का उदाहरण हैं। कल तक इन्हें कुछ लोग जानते थे, लेकिन आज करोड़ों लोगों के बीच ये अपनी पहचान बना चुके हैं। ये अब सेलिब्रिटी हैं। अमिताभ बच्चन ने भी इस युवा डांसर से प्रभावित होकर ट्वीट किया है। इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड कर गए। स्ट्रीट डांसर युवराज ने लॉकडाउन के दौरान बनाए गए एक रियलिट शो ए एंटरटेनमेंट नंबर वन का खिताब अपने नाम किया है। इसके तहत उन्हें एक करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है। उन्हें रविवार रात शो के होस्ट एक्टर वरुण धवन ने विजेता घोषित किया। युवराज ने अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद कहा कि इस ट्वीट ने मेरी किस्मत बदल दी है। बता दें कि एक साधारण परिवार में जन्मे युवराज अपने मकान की छत पर डांस सीखते थे। लेकिन उन्हें सिखाने वाला कोई नहीं था। वे अकेले ही प्रैक्टिस करते थे। यह शो लॉकडाउन के दौरान डांस की प्रतिभाओं को आगे लाना था।

PREV
16
लॉकडाउन में दूसरे शहर में फंस गया था यह लड़का, वहीं बनाए डांस के कुछ वीडियो और बना गया 'करोड़पति'

युवराज बताते हैं कि वे किसी काम से अयोध्या गए थे। इसी दौरान लॉकडाउन हो गया और वे फंस गए। इसी बीच एंटरटेनमेंट नंबर-1 शो शुरू हो गया। उन्होंने वहीं से कुछ वीडियो बनाकर शो का भेज दिए थे। वरुण ने युवराज की तारीफ करते हुए कहा कि वो आठों सप्ताह टॉप पर रहा।

26

युवराज 12वीं में पढ़ते हैं। उनके पिता राजमिस्त्री हैं। परिवार में 2 बहनें हैं। पावटा क्षेत्र में रहने वाले युवराज बॉक्सर बनना चाहते थे। लेकिन पारिवारिक हालात ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। युवराज माइकल जैक्सन के अलावा टाइगर श्राफ और प्रभु देवा की डांस स्टाइल के फैन हैं।
 

36

वरुण ने युवराज की तारीफ करते हुए कहा कि वो आठों सप्ताह टॉप पर रहा।

46

युवराज अपने घर की छत पर डांस की प्रैक्टिस करते थे। उनका सहयोग बहन हर्षिता करती थी। लगातार 6 मह की प्रैक्टिस के बाद युवराज माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस करना सीख गए थे।

56

युवराज अभी दिल्ली में हैं। युवराज की मां ने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका बेटा एक करोड़ रुपए जीत गया।

66

युवराज ने कहा कि अभी तो उन्हें बहुत कुछ करना है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories