राजस्थान के जोधपुर में सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Published : Oct 08, 2022, 04:45 PM ISTUpdated : Oct 08, 2022, 06:53 PM IST
राजस्थान के जोधपुर में सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

सार

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने है। यहां घर में एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। हादसे के कारण बाहर खड़े वाहन भी जलकर राख हो गया।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने है। यहां घर में एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। विस्फोट होने के चलते एक के बाद एक कई धमाके हुए जिससे घर के बाहर खड़ी गाड़ियां भी जलकर राख हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल चुकी है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना आज यानि 8 अक्टूंबर की शाम  हुई है।

4 लोगों की गई जान 16 लोग घायल हुए

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर के पूंजला क्षेत्र में कीर्ति नगर में यह हादसा हुआ है। जिस मकान में यह हादसा हुआ वहां चार अन्य सिलेंडर को रखे थे जिन्हें फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बाहर निकाला है। फिलहाल अभी तक मामले की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। पड़ोसियों के मुताबिक हादसे में अब तक 4 लोगों के शव मकान से बाहर निकाले जा चुके हैं। इसके साथ ही  16 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। मरने वालों एक युवक व तीन बच्चे शामिल हैं। नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई। नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए हैं। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है। इनका एमजीएच हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस भरने के दौरान हुआ हादसा

जोधपुर में हुए इस हादसे में अभी शुरूआती जांच में यही सामने आया है कि अवैध रूप से सिलेंडर में गैस भरी जा रही थी। जिसके कारण यह एक्सीडेंट होना सामने आया है। जिला कलेक्टर का कहना है  कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वहीं घटना की जांच के साथ ही साथ वे घायलों से मिलने के लिए हॉस्पिटल के लिए भी गए व डॉक्टरों से मरीजोें को उचित मेडिकल फेसिलिटी उपलब्ध कराने की बात बोली है।


 खबर अपडेट की जा रही है.......

यह भी पढ़े- बिल्डिंग के अंदर रूह कंपाने वाला मंजरः पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दी लाश, सिर भी काटा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश