अचानक घर आया पति, खिड़की से देखा तो गैर मर्द के साथ सबंध बना रही थी पत्नी, फिर जो हुआ-शूर्पनखा वाला सीन था

Published : Oct 04, 2022, 01:20 PM ISTUpdated : Oct 04, 2022, 01:21 PM IST
अचानक घर आया पति, खिड़की से देखा तो गैर मर्द के साथ सबंध बना रही थी पत्नी,  फिर जो हुआ-शूर्पनखा वाला सीन था

सार

राजस्थान के जोधपुर से अवैध संबंध का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने घर का कलर यानि पेंट आए युवक से अफेयर कर लिया। दोनों के बीच संबंध बनने लगे। एक दिन अचानक पति घर लौटा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद युवक ने गुस्से में पत्नी की नाक और गला काट दिया।

जोधपुर. अवैध संबध.... एक और परिवार को बर्बाद कर गए ये दो शब्द। परिवार की महिला अस्पताल में भर्ती और उस पर हमला करने वाले उसके पति को पुलिस अरेस्ट कर ले गई। जिसके साथ पत्नी को अवैध संबध बनाते पति ने देखा वह फरार है और पुलिस उसके पीछे लगी हुई है। घटना राजस्थान के जोधपुर इलाके में स्थित मंडोर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

घर में पेंट करने आए युवक से हो गया अफेयर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मंडोर थाना इलाके में जूनी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आज सवेरे बस्ती के लोगों ने सूचना दी थी कि एक महिला को उसके पति ने पीटा और चाकू मार दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पति घर के बाहर ही मिला। वह नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया। इस बीच पड़ोसी पहले ही उसकी पत्नी को अस्पताल ले जा चुके थे। 

पत्नी को गैर मर्द के साथ संबंध बनाते देखा तो काट दी उसकी नाक
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरेापी और उसकी पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार पुलिस के पास तक जाना पडा था। पिछले दो तीन दिन से घर में चल रहे कलर पेंट का काम करने वाले युवक को लेकर विवाद चल रहा था। पति बोला कि उसने पत्नी को रंगे हाथों पकड लिया कलर वाले के साथ। उसका अफयेर चल रहा था। आज सवेरे इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हुआ और फिर पति ने पत्नी की नाक काट दी और गले पर भी चाकू से वार कर दिया। खून से सनी हालत में वह घर के बाहर आ गया और चीखता रहा। घर का फर्श खून से सन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-पति के सोते ही पत्नी आधी रात को 2 मर्दों के साथ बनाती संबंध, एक दिन न्यूड हालत में ससुर ने देखा तो कांड हो गया
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12वीं पास वालों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, 40 साल वाले भी करें Apply
मकर संक्राति पर इस शहर के लोगों के लिए बुरी खबर, पतंगबाजी पर रोक, वजह चायनीज मांजा नहीं