अचानक घर आया पति, खिड़की से देखा तो गैर मर्द के साथ सबंध बना रही थी पत्नी, फिर जो हुआ-शूर्पनखा वाला सीन था

राजस्थान के जोधपुर से अवैध संबंध का मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने घर का कलर यानि पेंट आए युवक से अफेयर कर लिया। दोनों के बीच संबंध बनने लगे। एक दिन अचानक पति घर लौटा और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद युवक ने गुस्से में पत्नी की नाक और गला काट दिया।

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 4, 2022 7:50 AM IST / Updated: Oct 04 2022, 01:21 PM IST

जोधपुर. अवैध संबध.... एक और परिवार को बर्बाद कर गए ये दो शब्द। परिवार की महिला अस्पताल में भर्ती और उस पर हमला करने वाले उसके पति को पुलिस अरेस्ट कर ले गई। जिसके साथ पत्नी को अवैध संबध बनाते पति ने देखा वह फरार है और पुलिस उसके पीछे लगी हुई है। घटना राजस्थान के जोधपुर इलाके में स्थित मंडोर थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

घर में पेंट करने आए युवक से हो गया अफेयर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मंडोर थाना इलाके में जूनी बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आज सवेरे बस्ती के लोगों ने सूचना दी थी कि एक महिला को उसके पति ने पीटा और चाकू मार दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो पति घर के बाहर ही मिला। वह नशे में था। उसे हिरासत में ले लिया गया। इस बीच पड़ोसी पहले ही उसकी पत्नी को अस्पताल ले जा चुके थे। 

Latest Videos

पत्नी को गैर मर्द के साथ संबंध बनाते देखा तो काट दी उसकी नाक
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरेापी और उसकी पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार पुलिस के पास तक जाना पडा था। पिछले दो तीन दिन से घर में चल रहे कलर पेंट का काम करने वाले युवक को लेकर विवाद चल रहा था। पति बोला कि उसने पत्नी को रंगे हाथों पकड लिया कलर वाले के साथ। उसका अफयेर चल रहा था। आज सवेरे इसी बात को लेकर दोनो में विवाद हुआ और फिर पति ने पत्नी की नाक काट दी और गले पर भी चाकू से वार कर दिया। खून से सनी हालत में वह घर के बाहर आ गया और चीखता रहा। घर का फर्श खून से सन गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें-पति के सोते ही पत्नी आधी रात को 2 मर्दों के साथ बनाती संबंध, एक दिन न्यूड हालत में ससुर ने देखा तो कांड हो गया
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट