जोधपुर में मानवता हुई तार-तार, दो पत्थर दिल महिलाओं ने नवजात बच्ची का शव कूड़ेदान में फेंका

Published : Jun 21, 2022, 05:37 PM ISTUpdated : Jun 21, 2022, 06:35 PM IST
जोधपुर में मानवता हुई तार-तार, दो पत्थर दिल महिलाओं ने नवजात बच्ची का शव कूड़ेदान में फेंका

सार

कचरा बीनने वाली लड़की ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को प्लास्टिक का बैग डस्टबीन में फेंकते हुए देखा। पास जाकर देखा ते कूड़ेदान में मिला नवजात बच्ची का शव। मामले से इलाके में फैली सनसनी। पुलिस जुटी जांच में  

जोधपुर (jodhpur). राजस्थान के जोधपुर शहर के पावर हाउस रोड पर एक कचरा पात्र में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके में कचरा बीन रही एक लड़की ने 2 महिलाओं को डस्टबिन में एक प्लास्टिक का बैग फेंकते हुए देखा था। जब लड़की ने यह बात आसपास के लोगों को बताई तो कोई भी मानने को राजी नहीं हुआ। लेकिन जब उसने अपनी बात विश्वास के साथ कहीं तो कुछ लोगों ने डस्टबीन के पास जाकर देखा तो उसमें एक नवजात बच्ची का शव पड़ा था। 

लोगों ने पार्षद को दी जानकारी, फिर आई पुलिस
इसके बाद लोगों ने इस घटना की सूचना अपने पार्षद दौलत सिंह को दी। दौलत सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया है। फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि नवजात बच्ची की मौत डस्टबिन में फेंके जाने से पहले हुई या बाद में। कचरा पेटी के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस के लिए दोनों महिलाओं का पता लगाना भी चुनौती का काम हो चुका है।

पुलिस ने सभी हॉस्पिटल में पूछताछ की शुरू
बच्ची का शव के मिलने के बाद जोधपुर पुलिस पूरे शहर के महिला अस्पताल सर्च करने में जुट गई है। नवजात बच्ची के बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अब शहर भर के हॉस्पिटल सर्च किए जा रहे हैं। सभी थाना अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई है, कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित अस्पतालों की जांच पड़ताल करें ताकि बच्चे के बारे में कुछ पता लगाया जा सके। फिलहाल उन दोनों महिलाओं के बारे में भी पता नहीं चल सका है, जिन्होंने बच्ची को डस्टबिन में फेंका था। आसपास के डेढ़ किलोमीटर के रेडियस में पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखा है। पुलिस कुछ और दूरी तक सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है,ताकि दोनों महिलाओं के बारे मे कोई जानकारी प्राप्त की जा सके।
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची