सहेली ने बना दिया कॉल गर्ल, 15 साल की मासूम ने बताया- होटल के उस कमरे का घिनौना सच

Published : Sep 03, 2022, 01:40 PM ISTUpdated : Sep 03, 2022, 02:02 PM IST
सहेली ने बना दिया कॉल गर्ल, 15 साल की मासूम ने बताया- होटल के उस कमरे का घिनौना सच

सार

राजस्थान के कोटा जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली ने काम देने के बहाने बुलाया और फिर बेच दिया। 

कोटा.  राजस्थान के कोटा जिले में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिस सहेली पर लड़की ने भरोसा किया उसने ही उसका गैंगरेप करा दिया। वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी देकर और लोगों के पास भी भेजती गई। लड़की उनके बंधन से छूटकर जैसे-तैसे पुलिस के पास पहुंची और सच्चाई बताई तो पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

लड़की की आर्थिक स्थिति खराब
लड़की के परिवार की पृष्ठभूमि भी हैरान करने वाली हे। मामले की जांच कोटा की उद्योग नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस किशोरी के साथ वारदात हुई है उसकी उम्र करीब 15 साल है। कुछ साल पहले उसे पिता की मौत हो गई थी और उसके बाद मां मानसिक रुप से बीमार रहने लगी। उसका भाई पहले से ही मानसिक रोगी था। जिस कारण से परिवार की जिम्मेदारी उसेक ऊपर आने लगी। जॉब के लिए उसने अपनी सहेली से संपर्क किया। उसकी उम्र भी 18 साल से कम है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सहेली को कॉल गर्ल बना दिया।

शराब पिलाकर किया रेप
आरोप है कि रोहित नाम के एक युवक के पास उसे भेजा गया और बताया कि ये काम देंगे, रोहित ने उसे एक होटल मे ले जाकर रेप किया और शराब पिलाई। उसके बाद अपने दो दोस्त और बुला लिए। कई दिनों तक इन लोगों ने लड़की को बंधक बनाकर अपने साथ ही रखा और उसके बाद एक और साथी के हवाले कर दिया। बाद में जब किशोरी जैसे-तैसे चंगुल से छूटी तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसकी सहेली समेत रोहित, सूर्यकुमार एवं अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- सब्जी की तरह तलवार से युवक को काटा, मर्डर का बर्बर तरीका देख कांप गई डॉक्टरों की रूह

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल