अमेरिका में दिखने वाला टोरनेडो, राजस्थान के इस शहर में दिखा, लोगों ने इस आश्चर्यजनक नजारें के बनाए वीडियो

Published : Jul 22, 2022, 02:28 PM IST
अमेरिका में दिखने वाला टोरनेडो, राजस्थान के इस शहर में दिखा, लोगों ने इस आश्चर्यजनक नजारें के बनाए वीडियो

सार

राजस्थान के कोटा जिलें में बारिश के सीजन में एक आश्चर्यजनक नजारा देखने को मिला जो अक्सर विदेशों में देखने को मिलता है। दरअसल यहां एक टोरनेडो बना। इस नजारे के ग्रामीणों ने वीडियो बनाए। देखते देखते ही गायब हो गया...अच्छी बात ये कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा 

कोटा. अमेरिका  और अन्य देशों में आने वाले टोरनेडो यानि बंवडर के बारे मंे आपने सुना होगा, हो सकता है कि टीवी या अन्य माध्यम से इसे देखा भी हो। पानी के पास अचानक बनने वाला यह भंवर मीलों दूर से दिखाई देता है और भारी नुकसान भी करता है। हांलाकि देश में इस तरह के बवंडर देखने को नहीं मिलते। यहां का मौसम उस अनुसार नहीं है जिस अनुसार बवंडर बने। लेकिन ऐसा बवंडर पहली बाद दिखाई दिया है राजस्थान में। राजस्थान के कोटा जिले के ग्रामीण इलाके से ये वीडियो सामने आए हैं जिनमें ये बवंडर दिखाई दे रहा है। 

अचानक बना और फिर गायब हो गया
कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के चारचौम गांव में रहने वाले ग्रामीणों के सामने ये बवंडर बनता दिखाई दिया था। इस बवंडर के बनने के बाद ग्रामीणों ने इसके वीडियो बनाए।  खेत में काम कर रहे किसानों ने बताया कि गुरुवार 21 जुलाई की दोपहर अचानक मौसम बदल गया था। बारिश के काले बादल आ पहुंचे। कुछ देर में ही करीब आधा किलोमीटद दूरी पर एक  बवंडर जैसा कुछ बनता दिखा। जिस जगह ये बना था वहां पर कोई था नहीं। धीरे धीरे यह नजदीक आता गया ओर फिर आसमान में ही गायब हो गया। किसान जय प्रकाश ने बताया कि ऐसा नजारा जीवन में पहली दफा ही देखा है। 

पानी वाली जगहों पर बनते हैं ऐसे बवंडर, जमीन सूखी मिलते ही गायब हो जाते
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब पानी के बड़े स्त्रोत के पास हवा का दबाव बनता है तो इस तरह की धटनाएं देखने को मिलती हैं। हांलाकि इस तरह की घटनाएं ज्यादा पानी वाली जगहों पर ही बनती हैं, जहां पास में खेत या खलिहान होते हैं। अक्सर विदेशों में ये देखने को मिलता है। पानी के बवंडर उपर उठते हैं और उसके बाद सूखी जगह पर आते आते ही खत्म् हो जाते हैं। विदेशों में एक बार ऐसा कुछ बनने के बाद कई घंटों तक तांडव मचाते हैं। वे तो इतने विशाल होते हैं कि मकान तक उखाड़ देते हैं। गनीमत रही कि कोटा में यह सब पंद्रह मिनट तक भी नहीं चला।

यह भी पढ़े- जमशेदपुर की शॉकिंग खबर: महिला सिपाही के फ्लैट में बंद था ताला, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो इस हाल में मिले 3 लोग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची