बाथरूम में नहाती महिला का बनाया Video, फिर रोजाना बनाने लगा संबंध, वजह होश उड़ा देगी

Published : Oct 26, 2022, 11:09 AM ISTUpdated : Oct 26, 2022, 02:59 PM IST
  बाथरूम में नहाती महिला का बनाया Video, फिर रोजाना बनाने लगा संबंध, वजह होश उड़ा देगी

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मकान मालिक ने जब किराएदार से बकाया  मांगा तो उसने मकान मालिकन का नहाते वीडियो बना लिया।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर शहर के सांगानेर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। डेढ़ साल से किराए पर रह रहे शख्स से कुछ महीनों का बकाया किराया मांगना भारी पड़ गया। मकान मालिक ने किराएदार को धमकाया और जल्द बकाया देकर मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन 2 दिन बाद मामला पूरी तरह से उल्टा हो गया। अब मकान मालिक किराएदार को रुपए देने को तैयार हुआ, लेकिन किराएदार टस से मस नहीं हुआ। सांगानेर थाना पुलिस ने किराएदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

किरायेदार ने ऐसी साजिश रची कि गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो गयी मकान मालकिन

सांगानेर पुलिस ने बताया कि मनीष मीणा नाम का लड़का काफी समय से सांगानेर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। कुछ महीनों से उसने किराया नहीं दिया तो मकान मालिक ने उसे डांट लगाई। इस बात पर गुस्सा होकर मनीष ने गंदा प्लान बनाकर मकान मालकिन को फंसा लिया।

किराएदार ने मकान मालकिन का नहाते हुए बनाया वीडियो

दरअसल, कुछ दिन पहले मकान मालिक काम से बाहर गया था। इस दौरान मनीष अपने कमरे में ही था। उसे पता था कि दोपहर के समय मकान मालकिन नहाने के लिए बाथरूम में जाती है। उसने बाथरूम के पास एक वीडियो रिकॉर्डिंग लगाकर मैडम का नहाते हुए वीडियो बना लिया। शाम को यह वीडियो मालकिन के नंबर पर उसने व्हाट्सएप कर दिया। यह देखकर उनकी हालत खराब हो गई और भागकर मनीष के पास पहुंची। उन्होंने वीडियो डिलीट करने की रिक्वेस्ट की लेकिन उसकी नीयत तो कुछ और ही थी।

अश्लील वीडियो के दम पर कई बार बनाए संबंध

मकान मालकिन ने वीडियो डिलीट करने की बात कही तो मनीष ने उसे संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। मनीष ने उसके साथ कई बार रेप किया। मकान मालकिन ने इसकी सूचना अपने पति को दी तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में वो मनीष के पास पहुंचा और उसका पुराना किराया माफ कर दिया। उसे कुछ रुपए और देकर घर छोड़ने के लिए कहा लेकिन मनीष मानने को तैयार नहीं था। आखिरकार इस पूरे घटनाक्रम के बारे में सांगानेर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सांगानेर पुलिस ने 35 वर्षीय मकान मालकिन की शिकायत पर रेप, ब्लैक मेलिंग समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।आरोपी मनीष फरार है उसकी तलाश की जा रही है।


यह भी पढ़ें- 'हम आपके हैं कौन' फिल्म सी है यह लव स्टोरी: लड़की का दीदी के देवर पर आ गया दिल, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश