बाड़मेर में बंदर की निकाली शवयात्रा, गंगाजल से कराया स्नान, हिंदू रीवाज से बजरंग दल ने कराया अंतिम संस्कार

Published : Oct 19, 2022, 12:07 AM IST
बाड़मेर में बंदर की निकाली शवयात्रा, गंगाजल से कराया स्नान, हिंदू रीवाज से बजरंग दल ने कराया अंतिम संस्कार

सार

बंदर की मौत की सूचना के बाद मंगलवार को काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बजरंग दल सहित कई हिंदूवादी संगठनों के लोग जुट गए। इसके बाद पूरे हिंदू रीति-रीवाज के साथ बंदर की शवयात्रा निकाली गई।

नई दिल्ली। बाड़मेर में एक बुजुर्ग बंदर की शवयात्रा पूरे विधि-विधान के साथ निकली। बुजुग बंदर ने जब खाना पीना छोड़ दिया तो मोहल्लेवासियों ने डॉक्टर को दिखाया। अधिक तबीयत बिगड़ी तो इंजेक्शन भी लगवाया। लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। सोमवार को बंदर की मौत के बाद उसकी लोगों ने उसका हिंदू विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया। शवयात्रा में काफी संख्या में लोग पहुंचे। खूब जयकारे के साथ निकले।

काफी संख्या में बंदर आते हैं बाड़मेर में...

बाड़मेर शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में काफी बंदर आते हैं। कई दिनों से एक बुजुर्ग बंदर काफी शांति से एक पेड़ पर बैठा रहता था। सब बंदर लौट गए लेकिन वह वहीं पेड़ पर बैठा रहा। मोहल्ले के सुखदेव सोनी व अन्य लोगों ने जब यह देखा तो उन लोगों ने बंदर को कुछ खाने-पीने को दिया। लेकिन उसने कुछ लिया नहीं। पशु प्रेमी लोगों ने बंदर को फल दिया लेकिन काफी प्रयास के बाद भी नहीं खाया। काफी लोगों का ध्यान गया। सुखदेव व अन्य लोगों को समझ में आ गया कि बंदर की तबीयत सही नहीं है। फिर मेडिकल टीम को बुलाया। मेडिकल टीम ने बंदर का उपचार किया। उसे कुछ दवाइयों और इजेक्शन दिया। लेकिन देर रात में बंदर ने दम तोड़ दिया।

मंगलवार को विधि-विधान से कराया अंतिम संस्कार

बंदर की मौत की सूचना के बाद मंगलवार को काफी संख्या में लोग पहुंच गए। बजरंग दल सहित कई हिंदूवादी संगठनों के लोग जुट गए। इसके बाद पूरे हिंदू रीति-रीवाज के साथ बंदर की शवयात्रा निकाली गई। मृतक बंदर के शव को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। बंजरग दल के सुखदेव का कहना है कि बंदर के प्रति हिंदुओं में आस्था होती है। वे बजरंग बली का प्रतीक होते हैं। बुजुर्ग बंदर की बीमारी से देर रात मौत हो गई। हमने शास्त्री नगर से सार्वजनिक श्मशान घाट तक 2 किलोमीटर की अंतिम यात्रा निकाली।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच