2 दोस्तों बाइक से 90KM की रफ्तार में आए और महिला को रौंद डाला...देखिए जयपुर में मौत का लाइव Video

Published : Jun 28, 2022, 02:49 PM ISTUpdated : Jun 28, 2022, 03:00 PM IST
2 दोस्तों बाइक से 90KM की रफ्तार में आए और महिला को रौंद डाला...देखिए जयपुर में मौत का लाइव Video

सार

राजस्थान की राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां  90 KM की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहे दो लड़कों ने एक महिला को भयानक टक्कर मार दी। बुरी तरह से महिला को रौंद डाला, टक्कर लगने के बाद 20 फीट तक घसीटती चली गई। सोशल मीडिया पर महिला की मौत का लाइव वीडियो वायरल हो रहा है।

जयपुर. हवा की रफ्तार से कॉलोनी में पावर बाइक चलाने वाले दो लड़कों ने पचास वर्षीय महिला की जान ले ली। महिला को टक्कर मारी, रौंदा, कुचला... घसीटा और फिर उसी हालत में छोड़ गए। कुछ देर के बाद वापस लौटे....देखा और फिर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज महिला की मौत के बाद अब सामने आया है। पावर बाइक पर बिना हैलमेट लगाए बैठे दो युवकों की पहचान अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। जयपुर शहर की एक कॉलोनी में मौत का यह लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद मृतका के बेटे ने जयपुर शहर के चित्रकूट थाने में केस दर्ज कराया है। 

बीमार भाई के हालचाल जानकर लौट रही थी बहन, बेटे को क्या पता था अब नहीं आएगी मां
दरअसल, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में रहने वाली पचास वर्षीय महिला संतोष देवी की मौत का यह फुटेज है। दस जून की दोपहर संतोष देवी नजदीक ही स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी में रहने वाले अपने बीमार भाई के हालचाल पूछने के लिए उनके घर गई थी। दोपहर के समय वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेजी से एक पावर बाइक आई और संतोष देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराने की जगह पावर बाइक सवार दोनो फरार हो गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो महिला वहीं पडी तडप रही थी। लेकिन उसके बाद भी उनको वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाद में किसी कॉलोनी वाले की नजर उन पर पडी तो वे दौड़े। एंबुलेंस बुलाई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर पांच दिन के बाद संतोष देवी की मौत हो गई। 

सीसीटीवी फुटेज में दिखा दर्दनाक मंजर
महिला की मौत के बाद अब उनके बेटे ने सोमवार शाम चित्रकूट थाने में फुटेज के आधार पर केस दर्ज कराया है। बेटे राकेश ने पुलिस को बताया कि काफी दिन से सीसीटीवी फुटेज लेने की कोशिश कर रहा था। आखिर फुटेज मिले हैं और उन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जिन्होनें जरा सी लापरवाही बरती और मां हमेशा के लिए चली गई। राकेश से मिले फुटेज के आधार पर अब पुलिस बाइक सवरों की तलाश कर रही है।

हादसे का CCTV भी सामने आया...

यह भी पढ़ें-राजस्थान के जालोर और पाली में भीषण हादसा: 7 लोगों की मौत, 4 घायल, कार में ही चिपक गए शव

यह भी पढ़ें-जयपुर के खूबसूरत पति-पत्नी की दर्दनाक कहानी: साथ जिए और साथ मर गए...प्यार भरी तस्वीरें छलका देंगी आंसू
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची