राजस्थान के पाली में भीषण हादसा: 7 लोगों की मौके पर मौत, 100 मीटर तक सड़कों में उड़े शवों के चिथड़े

Published : Aug 20, 2022, 07:45 AM IST
राजस्थान के पाली में भीषण हादसा: 7 लोगों की मौके पर मौत, 100 मीटर तक सड़कों में उड़े शवों के चिथड़े

सार

यह दर्दनाक हादसा इतना बुरा हुआ कि मौके पर करीब 100 मीटर में मृतकों के शवों के टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गए। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हादसे में दुख जताया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  दुख प्रकट किया है। 

पाली. राजस्थान में जन्माष्टमी के पर्व पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। पाली जिले में रामदेवरा दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रॉन्ग साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि टैक्टर- ट्रॉली सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे पर पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने दुख प्रकट किया है। 

100 मीटर के एरिया में खून से सन गई सड़क
यह दर्दनाक हादसा इतना बुरा हुआ कि मौके पर करीब 100 मीटर में मृतकों के शवों के टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गए। वहीं, सड़क भी मृतकों के और घायलों के शवों से बुरी तरह सन गई। पुलिस को मृतकों के शवों के अवशेष जमा करने में भी करीब आधा घंटे का समय लग गया। घटना के बाद हाईवे पर भी काफी लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं, जिस हॉस्पिटल में घायलों को ले जाया हुआ है वहां बुरी तरह से चीख पुकार मची है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती घायल जोर जोर से दर्द के मारे सीख रहे चिल्ला रहे हैं। माना जा रहा है कि हादसे में घायल हुए और मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। फिलहाल अभी तक पुलिस भी इस मामले में कुछ कहने से बच रही है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो चुका है।

नशे में था ड्राइवर
गौरतलब है कि रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने एरिया में ग्रीन कॉरिडोर बनाने की बात कही थी। यह व्यवस्था पद यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए थी। लेकिन यह हादसा तो सड़क पर चल रहे वाहनों का हुआ है। वहीं, इस हादसे के बाद वाहन चालकों की लापरवाही सामने आई है। प्राथमिक तौर पर कहा जा सकता है कि डंपर चालक  शराब के नशे में हो सकता है ऐसे में असंतुलित होने के कारण यह हादसा हुआ है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
PMO ने ट्वीट कर कहा- राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

 

इसे भी पढ़ें-  राजस्थान में तेज रफ्तार का कहर: कार ने साइकिल पर जा रहे दो सगे भाइयों को 20 फीट हवा में उड़ाया, देखिए वीडियो

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश