जीप कंटेनर में घुसी, 7 की मौत, मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, पीएम ने भी जताया शोक

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कंटेनर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में और घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 17-18 लोग जीप और ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इनमें से 5 शव बुरी तरह पिचक गए थे। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2020 4:58 AM IST / Updated: Dec 13 2020, 10:37 AM IST

राजस्थान। चित्तौड़गढ़ में शनिवार देर रात भयानक हादसा हो गया। यहां के सादलखेड़ा में तेज रफ्तार जीप एक कंटेनर में घुस गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है। 11 लोग अभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुआ जब शादी  के बाद तीन जोड़े अपने परिवारा  के साथ दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वहीं, इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी गहरा शोक वक्त किया है।

यह है पूरा मामला
रतलाम के ताल तहसील स्थित आक्याकलां गांव के रहने वाले शंकरलाल के बेटे शिवनारायण और बेटी हवाकुंवर की शादी 7 दिसंबर को हुई थी। इसके अलावा गांव के ही सत्यनारायण मालवीय की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। तीनों जोड़े परिवार समेत शनिवार को दर्शन के लिए श्री सांवलिया सेठ के मंदिर गए थे। लौटते समय जीप बेकाबू होकर कंटेनर में घुस गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कंटेनर जीप को सड़क पर 20 मीटर और उसके बाद 5 फीट खाई में और घसीटता गया। फिर उसके ऊपर चढ़ गया। जीप सवार 17-18 लोग जीप और ट्रेलर के नीचे दब गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। इनमें से 5 शव बुरी तरह पिचक गए थे। 

Latest Videos

सीएम ने भी जताया है शोक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी चित्तौड़गढ़ हादसे पर शोक प्रकट किया है। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!