राजस्थान में रेप पर राजनीति : भाजपा ने प्रियंका को भेजा ट्रेन का टिकट, गहलोत बोले- शाह के लिए प्लेन भेज रहे

Published : Mar 29, 2022, 09:26 AM IST
 राजस्थान में रेप पर राजनीति : भाजपा ने प्रियंका को भेजा ट्रेन का टिकट, गहलोत बोले- शाह के लिए प्लेन भेज रहे

सार

कांग्रेस विधायक के बेटे द्वारा गैंगरेप पर सवालों के घेरे में आए गहलोत ने NCRB के आंकड़े रखे। उन्होंने बताया कि इसके मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद पूरे देश में पिछले साल की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में क्राइम रेट कम हुआ है। मैं गृह मंत्रीजी को अपने यहां कानून-व्यवस्था में हुए नवाचार दिखाना चाहता हूं। 

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर गैंगरेप (Rajasthan Gang rape case politics) के मामले में एफआईआर होने के बाद राजनीति गर्माई है। भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी को घेरा है। भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने प्रियंका को राजस्थान आने के लिए ट्रेन का टिकट भेजा था। उन्होंने कहा था कि प्रियंका आएं और रेप पीड़िता को न्याय दिलाएं। 

भाजपा द्वारा ट्रेन टिकट भेजने पर सीएम अशोक गहलोत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय गृह मंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करता हूं। इसके लिए चार्टर्ड प्लेन भेजकर आपसे आने का निवेदन कर रहा हूं। आप आएं और देखें कि हमने प्रदेश में कानून-व्यवस्था के संबंध में कितना नवाचार किया है। गहलोत ने कहा कि प्रियंका जी किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। इसलिए मैंने गृह मंत्रीजी को आमंत्रित किया है। 

NCRB के डाटा से बताया- गुजरात में ज्यादा अपराध
रेप की राजनीति के मुद्दे को तूल देते हुए गहलोत ने NCRB के आंकड़े रखे। उन्होंने बताया कि इसके मुताबिक 2020 में लॉकडाउन होने के बावजूद पूरे देश में पिछले साल की तुलना में अपराधों में 28.03% की वृद्धि हुई, जबकि राजस्थान में अपराधों में 14.46% की कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2020 में डकैती, लूट, अपहरण, रेप, बलवा और अन्य अपराधों में कमी आई है। उन्होंने गुजरात का हवाला देते हुए कहा कि 2020 में ही शाह के गृह राज्य गुजरात में अपराध में 62.29% की वृद्धि हुई। गहलोत ने बताया कि 2021 में भी राजस्थान में गुजरात से कम अपराध हुए। 

79 दिन में महिला अपराधों की जांच हो रही, पहले 274 दिन लगते थे
गहलोत ने क्राइम कंट्रोल के साथ इन्वेस्टिगेशन में तेजी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महिला अपराधों की जांच 274 दिन में हुआ करती थी। अब अब 79 दिन में जांच पूरी हो रही है। महिला अपराधों के लिए हर जिले में एडिशनल एसपी  नियुक्त हैं। लीगल ऑफिसर्स की नियुक्ति की गई है। 

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल