कांग्रेस MLA के बेटे पर गैंगरेप का केस, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- इस्तीफा दें CM अशोक गहलोत, बताई वजह

Published : Mar 28, 2022, 12:31 PM IST
कांग्रेस MLA के बेटे पर गैंगरेप का केस, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- इस्तीफा दें CM अशोक गहलोत, बताई वजह

सार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि नैतिकता के आधार पर CM को इस्तीफा देना चाहिए। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला था। 

दौसा। राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे पर गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद भाजपा लगतार हमलावर है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सीधे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोला। मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में बलात्कार की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है। अलग गृह मंत्री न होने से भी राज्य में क़ानून व्यवस्था बिगड़ी है। 

मेघवाल ने कहा कि नैतिकता के आधार पर CM को इस्तीफा देना चाहिए। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इससे पहले रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला था। उन्हाेंने ट्रेन का टिकट शेयर कर प्रियंका गांधी को जयपुर बुलाया था। गोठवाल का कहना था कि प्रियंका गांधी को राजस्थान आकर पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- नाबालिग से गैंगरेप में फंसा कांग्रेस MLA का बेटा, BJP ने प्रियंका गांधी को टिकट भेजा, कहा- न्याय दिलाने आ जाओ

प्रियंकाजी, आपके बाहुबल विधायक से बेटी लड़ नहीं पा रही: गोठवाल
भाजपा नेता गोठवाल ने ट्वीट किया- राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से बलात्कार किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही। प्रियंका गांधीजी, आपके लिए ट्रेन का टिकट भेज रहा हूं। तुरंत जयपुर आइए। क्योंकि राजस्थान में भी ‘लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं।’

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 14 साल की लड़की से गैंगरेप, कांग्रेस विधायक के बेटे समेत तीन पर केस, BJP बोली- गुंडाराज आ गया

यह घटना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए शर्मनाक: पूनिया
इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा था कि कांग्रेस विधायक के बेटे की करतूतों से एक बार फिर राजस्थान शर्मसार हुआ है। इसने राजस्थान की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया है। ऐसा लगता है जैसे गुंडों का जमाना आ गया है। यह मुख्यमंत्री के लिए और भी शर्मनाक है।

यह है मामला
दौसा में एक 14 साल की लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। घटना में कांग्रेस विधायक के बेटे समेत तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोपियों ने बच्ची को नशीला पदार्थ देकर घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बच्ची ने बताया कि आरोपियों ने 24 फरवरी 2021 को उसका रैणी इलाके से अपहरण किया और मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ-मंडावर रोड स्थित एक होटल ले गए और वहां गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार दबाव डालकर पीड़िता को इसी होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली थी। पुलिस ने विधायक के बेटे दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी थुमड़ा और नेतराम समलेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल