सावाधान ऐसी गलती ना करें; राजस्थान में बच्चों को मां ने इस तरह भिंडी की सब्जी बनाकर दी, खाते ही दोनों की मौत!

Published : Jun 20, 2022, 11:04 AM IST
सावाधान ऐसी गलती ना करें; राजस्थान में बच्चों को मां ने इस तरह भिंडी की सब्जी बनाकर दी, खाते ही दोनों की मौत!

सार

राजस्थान के प्रतापगढ़ से एक शॉकिंग खबर सामने आई है, जहां भिंडी की सबसे खाने से एक ही परिवार की हालत बिगड़ गई। दो बच्चों की तो भिंडी की सब्जी खाने से मौत हो गई। वहीं, 5 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

जयपुर (राजस्थान). मां ने बच्चों के जिद करने पर बच्चों को भिंडी की सब्जी बनाकर दी, मां को क्या पता था कि वह अपने ही हाथ से अपने बच्चों को जहर दे रही है। भिंडी की सब्जी खाने से दो साल की बेटी और छह साल के बेटे की मौत हो गई। दो अन्य बच्चों समेत मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पिता सब्जी खाने से रह गए थे तो वे अस्पताल जाने से बच गए। इस घटना के बाद से पुलिस और चिकित्सा विभाग की टीमें सतर्क हो गई हैं। जो खाना बच्चों ने खाया था उसके सैंपल लिए गए हैं। उसकी रिपोर्ट आज जानी है। 

मां के साथ नानी के यहां आए हुए थे बच्चे, वहीं पर मां ने बनाई थी सब्जी
मामले की जांच कर रही प्रतापगढ़ जिले की घंटाली थाना पुलिस ने बताया कि नालपाडा गांव पंचायत के मांडव जेल गांव की रहने वाली भूरी देवी के यहां उसकी बेटी गुडिया आई हुई थी। गुडिया के साथ उसके बच्चे भी नानी के यहां पर आए हुए थे। शनिवार रात बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने मां को कहा कि मां भिंडी की सब्जी खानी है। मां ने अलमारी में रखी हुई सूखी हुई भिंडी को फ्राई कर बच्चों को खिला दिया और खुद भी खा लिया। गुडिया का पति भी वहां आने वाला था, लेकिन वह नहीं पहुंच सका। सब्जी खाने के बाद सभी को उल्टियां होने लगी। सभी को अस्पताल में भ्ज्ञर्ती कराया गया। जहां पर रविवार सवेरे दो साल की ललिता और छह साल के छोटू की मौत हो गई। चार और सात साल के दो बच्चों और उनकी मां की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि भूरी देवी ने सब्जी नहीं खाई थी, वह बच गई। 

पिछले साल सूखने के लिए रखी थी भिंडी
चिक्त्सिा विभाग की टीम ने रविवार सवेरे खाने के सैंपल लिए है। चिकित्सकों का कहना है कि एक साल पहले रखी गई भिंडी से ही तबियत बिगड़ी है। हो सकता है कि सूखने की वजह से इन में जहर आ गया हो। इसलिए सालभर बाद ऐसी कोई सब्जी नहीं बनाएं जो हानिकारक हो। भिंडी के साथ चपाती बनी थी जो ताजा थी। उसके अलावा और कुछ किसी ने नहीं खाया था। हांलाकि इसकी रिपोर्ट आज दोपहर में आने वाली है। दोनो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है । मां गुडिया की हालत स्थिर है। दोनो में से एक बच्चे को कई घंटों से होश नहीं आया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल