Rajasthan: महिला से गैंगरेप फिर विधवा बेटी बता 2 लाख में बेचा, 8 महीने तक की हैवानियत..पीड़िता ने सुनाई आपबीती

Published : Dec 11, 2021, 04:22 PM IST
Rajasthan: महिला से गैंगरेप फिर विधवा बेटी बता 2 लाख में बेचा, 8 महीने तक की हैवानियत..पीड़िता ने सुनाई आपबीती

सार

मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार, 8 महीने पहले पीड़ित महिला का पति से झगड़ा हो गया था, इसके कारण वह रूठकर मायके जा रही थी। इसी दौरान उसे डीग बस स्टैंड पर मथुरा का गोवर्धन निवासी महेश शर्मा मिला। महेश उसे काम दिलाने के नाम पर अपनी रिश्तेदारी में भरतपुर लेकर गया, वहां उसने अपने साथियों के साथ महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया।

भरतपुर। राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक दलित महिला के साथ पहले रेप (Rape) किया गया। उसके बाद उसे 2 लाख रुपए में बेच दिया गया। ये महिला 8 महीने तक बंधक बनी रही। फिर मौका मिला तो चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। महिला का कहनाथा कि वो अपने पति से झगड़ने के बाद मायके जा रही थी, तभी नामजद आरोपी ने भरतपुर के डीग बस स्टैंड पर काम दिलाने के बहाने रोक लिया और उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद विधवा बताकर बेच दिया। वहां भी उसका शारीरिक शोषण किया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार, 8 महीने पहले पीड़ित महिला का पति से झगड़ा हो गया था, इसके कारण वह रूठकर मायके जा रही थी। इसी दौरान उसे डीग बस स्टैंड पर मथुरा का गोवर्धन निवासी महेश शर्मा मिला। महेश उसे काम दिलाने के नाम पर अपनी रिश्तेदारी में भरतपुर लेकर गया, वहां उसने अपने साथियों के साथ महिला का कई बार शारीरिक शोषण किया। कुछ माह बाद आरोपी ने महिला को करौली के डांडागांव निवासी एक व्यक्ति को 2 लाख रुपए में बेच दिया। साथ ही ये भी बताया कि ये मेरी विधवा बेटी है। वहां पीड़िता करीब 8 माह तक रही, उसके बाद 5 महीने पहले महिला के परिजनों को जानकारी मिली तो वे करौली गांव पहुंचे। उन्हें वहां पता चला कि महिला को महेश नामक व्यक्ति ने 2 लाख रुपए में बेच दिया है। इसके बाद परिजन ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता को मौका मिला तो वह भागकर थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती बताई।

पुलिस ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं
पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह गच्चा देता रहा। अब सीओ सिटी सतीश वर्मा के निर्देशन में आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ सिटी वर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।

नीतीश राज में ये कैसा संदेश! रेपिस्ट Ex RJD MLA ने अस्पताल में लगाया जनता दरबार, विधायक बीवी भी मिलने पहुंचीं

ये है हैवान ससुर: शादी के बाद से ही बहू से करने लगा रेप, 5 साल कर रहा था हैवानियत..बनना चाहता था पत्नी!

​​​​​​​राजस्थान में अब रक्षक ही भक्षक: DSP ने महिला कांस्टेबल से किया रेप, मथुरा में ले जाकर की हैवानियत..
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी