गहलोत सरकार के बजट पर आया नेताओं का गजब रिएक्शन, जानिए वसुंधरा से लेकर सचिन पायलट ने क्या कहा

Published : Feb 23, 2022, 08:28 PM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 08:49 PM IST
गहलोत सरकार के बजट पर आया नेताओं का गजब रिएक्शन, जानिए वसुंधरा से लेकर सचिन पायलट ने क्या कहा

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राज्य का बजट 2022-23 पेश (Rajasthan Budget 2022-23) किया। आम बजट के बाद मख्यमंत्री ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया। इस बजट में कई घोषणाओं का एलान किया गया है।विपक्षी पार्टी बीजेपी इसे लोकलुभावन यानि चुनावी बजट करार दे रही है।

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने आज राज्य का बजट 2022-23 पेश (Rajasthan Budget 2022-23) किया। आम बजट के बाद मख्यमंत्री ने प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसानों के लिए अलग से कृषि बजट पेश किया। इस बजट में कई घोषणाओं का एलान किया गया है।विपक्षी पार्टी बीजेपी इसे लोकलुभावन यानि चुनावी बजट करार दे रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया से लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने इसे हर वर्ग को निराश करने वाला बजट बताया है।

 वसुंधरा राजे ने कहा-चुनावी रंग में रंगा ये बजट लोगों के लिए बेरंगी
अशोक गहलोत सरकर के इस बजट पर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे चुनावी रंग में रंगा हुआ बजट बताया है। उन्होंने कहा-ये बजट हर वर्ग को निराश करने वाला है। जिसका आधार नीति नहीं, बल्कि राजनीति है। इस बजट में विकास का कोई विजन नहीं है। चुनावी रंग में रंगे इस बजट से ना तो प्रदेश की दशा बदलने वाली और ना ही दिशा। आम लोगों के लिए ये बेरंग ही है। कहने को तो कृषि बजट है लेकिन किसानों के लिए महज छलावे से ज्यादा कुछ भी नहीं है। इन्होंने विस चुनाव में 2 लाख तक का कर्जा माफ करने का वादा तो आज तक पूरा नहीं किया। फिर कैसा ये कृषि बजट है।

 Rajasthan Budget 2022 live: जैविक खेती के लिए 600 करोड़ का एलान, पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा उद्योग का दर्जा

बीजेपी अध्यक्ष बोले-ये बजट काली दुल्हन के मेकअप की तरह
वहीं राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पुनिया ने गहलोत सरकार के इस बजट की तुलना दुल्हन से की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री का इस साल का बजट ऐसा है, जैसे किसी काली दुल्हन को ब्यूटी पार्लर ले जाकर उसका मेकअप करवाया जाए। ताकि वह गोरी लग सके। सतीश पूनिया का ये बयान अब विवादों में पड़ता दिख रहा है। वहीं उन्होंने कहा-चुनाव जैसा लोक लुभावन बजट है, मुख्यमंत्री जी घोषणाजीवी हैं, कथनी और करन में अंतर है। इस तरह की घोषणाएं हैं जैसे कल ही चुनाव में जाना है। बजट का रूप आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपया जैसा है। बजटीय प्रावधानों का वित्तीय स्त्रोत क्या होगा, समझना मुश्किल है।

Rajasthan Budget 2022:ये रहीं गहलोत सरकार के बजट की मुख्य बातें, इन पर रहा Focus, पढ़िए नई योजना से घोषणा तक

जानिए सचिन पायलट ने गहलोत के बजट पर क्या कहा
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और अशोक गहलोत के विरोधी माने जाने वाले उनकी पार्टी के नेता सचिन पायलट ने कहा राज्य सरकार द्वारा आज वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया गया है। यह बजट समाज के सभी वर्गों के हित व प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संपूर्ण विकास को ध्यान मे रखकर बनाया गया है। मुझे विश्वास है कि यह बजट अवश्य ही जनकल्याणकारी सिद्ध होगा एवं प्रदेश की प्रगति को नई दिशा व गति प्रदान करेगा। 

यह भी पढ़ें-Rajasthan Budget 2022: 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे, अगले साल 1 लाख नौकरियां, जानें और बड़ी सौगातें
 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची