इस राज्य के CM ने कहा- मोदी ने ह्यूस्टन में उड़ा दीं धज्जियां, 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ...

Published : Sep 24, 2019, 08:08 PM IST
इस राज्य के CM ने कहा- मोदी ने ह्यूस्टन में उड़ा दीं धज्जियां, 70 साल में ऐसा पहली बार हुआ...

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में जाकर और वहां एक व्यक्ति विशेष का प्रचार कर विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने कहा- 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि देश का प्रधानमंत्री जाकर किसी उम्मीदवार विशेष का, उसकी पार्टी का खुल कर प्रचार करे।

जयपुर. अमेरिका के ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर हर कोई तारीफ कर रही है। वहीं कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी ट्विटर पर प्रधानमंत्री की तारीफ की है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेश में जाकर और वहां एक व्यक्ति विशेष का प्रचार कर विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं।

70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा: गहलोत
गहलोत ने संवाददाताओं से कहा ‘‘मोदी अभी गए ह्यूस्टन । 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि देश का प्रधानमंत्री जाकर किसी उम्मीदवार विशेष का, उसकी पार्टी का खुल कर प्रचार करे। मैं समझता हूं कि इसकी जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने हमारी विदेश नीति की धज्जियां उड़ा दीं ... हम गुटनिरपेक्ष रहे हैं ... हमारी विदेश नीति की स्थापना पंडित नेहरू ने, इंदिरा गांधी ने की थी .. उसकी धज्जियां उड़ा दीं।’’

दुनिया भर में  हो रही इस प्रोग्राम की चर्चा
गहलोत ने कहा ‘‘दुनिया भर में इस कार्यक्रम की चर्चा हो रही है, लोग आलोचना कर रहे हैं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री विदेश में जाकर, वहां एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करके आ गये हैं। इसके मायने हैं ... मान लो कि दूसरी पार्टी का प्रधानमंत्री बन गया वहां पर, तो उसके रिश्ते हमारे मुल्क के साथ में कैसे रहेंगे..... उसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता।’’

गहलोत ने कहा-मोदी को वहां प्रचार नहीं करना चाहिए था
उन्होंने कहा ‘‘ व्यक्तिगत दोस्ती अपनी जगह होती है। मोदी जी और ट्रंप परिवार जिंदगी भर अपनी दोस्ती निभायें, हमें कोई एतराज नहीं है। पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रधानमंत्री ने इस प्रकार से जो प्रचार वहां किया है, मैं समझता हूं कि उसे किसी भी रूप में देशवासी उचित नहीं मान सकते।’’

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट