बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: डेढ़ करोड़ के नकली नोट बरामद, बड़े रैकेट को अंजाम देने की थी साजिश

Published : Jul 24, 2022, 07:35 AM ISTUpdated : Jul 24, 2022, 09:01 AM IST
बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन: डेढ़ करोड़ के नकली नोट बरामद, बड़े रैकेट को अंजाम देने की थी साजिश

सार

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पैसा हवाला के काम में लिया जा रहा था। नोटों की गिनती देर रात तक जारी रही। इस मामले में पुलिस ने अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

बीकानेर. राजस्थान की बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीकानेर में पुलिस ने नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जहां से पुलिस ने डेढ़ करोड़ की राशि भी बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने नोट बनाने वाला कागज और मशीन को भी जब्त किया है। देर रात तक के नोटों की गिनती जारी रही। अब यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस ने मामले में देर रात बीकानेर नोखा से छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बीकानेर में दो जगह दबिश दी। जहां से पुलिस ने दोनों जगह पर नकली नोट बनाने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मौके से 500 और 2000 के नोट भी मिले हैं। हालांकि अभी इस पूरे बारे में यह कहीं कहता जा सकता कि नोटों को कहां छुपाया जा रहा था। यदि यह करेंसी बाजार में आ चुकी है तो राजस्थान में करोड़ों नकली रुपए अब तक लोगों तक पहुंच चुके हैं। नकली नोट के भंडाफोड़ की यह कार्रवाई आईजी के नेतृत्व में हुई। फिलहाल इस बारे में अभी पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को भी कोई बयान नहीं दिया। हालांकि यह जरूर कहा जा सकता है कि पुलिस का दावा है कि नकली नोट के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। 

हवाला का हो सकता है पैसा
वहीं, पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पैसा हवाला के काम में लिया जा रहा था। क्योंकि इतनी बड़ी राशि यदि बाजार में सर्कुलर होती तो नकली नोटों के बारे में पता चल जाता। ऐसे में हो सकता है कि इसलिए ही नोटों को हवाला में खपाया जा रहा था। देर रात तक पुलिस ने दोनों जगह से करीब 1.5 करोड रुपए की राशि जब्त की है। नोटों देर रात तक भी गिनती चलती रही। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नकली नोट बनाने की मशीन और नोट बनाने का कागज जब्त किया है। यह पहला मामला नहीं है जब राजस्थान में कहीं नकली नोट पकड़े गए हो। इससे पहले भी सीकर, उदयपुर समेत कई जिलों में ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में मेहरबान मानसून तो वहीं रणथंभौर में वन्यजीवों ने भी किया रोमांचित, शेरपुर गांव में नजर आया मगरमच्छ

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

राजस्थान बना देश का ऐसा पहला राज्य, सड़क पर शव रख विरोध किया तो 5 साल की जेल
एक ऐसी भी पत्नी, पति का कत्ल कराने के बाद फ्लाइट से शोक सभा में पहुंची