राजस्थान से दिल दहलाने वाली खबर : खून से सनी मिली हरियाणा नंबर की ईनोवा, सीटों पर खून-पास जल रहा था शव

Published : Apr 07, 2022, 09:56 AM IST
राजस्थान से दिल दहलाने वाली खबर : खून से सनी मिली हरियाणा नंबर की ईनोवा, सीटों पर खून-पास जल रहा था शव

सार

जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। कार में खून देख ऐसा लग रहा था कि हत्या कार में ही की गई है और शव को यहां लाकर जला दिया गया है। लेकिन यह शख्स कौन है और उसकी हत्या किसने की, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।

जयपुर :  राजस्थान (Rajasthan) के गंगानगर (Ganga nagar) से बड़ी घटना सामने आई है। यहां के रजियासर थाना इलाके में एक शख्स का जलता हुआ शव मिला है। शव के पास ही एक ईनोवा गाड़ी खड़ी थी। जिस पर हरियाणा (Haryana) का नंबर है। सड़क किनारे जलते शव को देख किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौक पर पहुंची तब तक शव पूरी तरह जल चुका था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह शख्स कौन है, यहां कैसे पहुंचा और इस हत्या के पीछे किसका हाथ है?

इसे भी पढ़ें-राजस्थान के नागौर में बीवी को लेने ससुराल पहुंचा पति, तू चल नहीं तो यहीं मरूंगा, न सुनते ही खुद को लगा ली आग

पेट्रोल-केरोसिन डालकर जलाया शव

यह मामला कोनोर गांव से होकर गुजरने वाली एक सड़क के पास की है। कहा जा रहा है कि शव को पेट्रोल या केरोसिन डालकर जलाया गया है। शव किसी महिला का है या पुरुष का इसकी भी जांच नहीं हो सकी है। जब तक पुलिस वहां पहुंची और आग को बुझाई तब तक शव जलकर कंकाल बन चुका था। जिसके बाद पुलिस ने बाकी जांच टीम को वहां बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

इसे भी पढ़ें-उदयपुर में सरपंच पति पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े चाकू मारे, हेलमेट की वजह से बचा गला और सिर

कार की सीट पर बिखरे थे खून

पुलिस ने बताया कि पास ही सफेद रंग की ईनोवा कार खड़ी थी। जिसमें अगली सीट पर खून से सनी सफेद शर्ट और एक सफेद जूता मिला। साथ ही कुछ लाईसेंस, आधार कार्ड और अन्य कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। हालांकि पुलिस ने इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं दी है। कार के डेश बोर्ड से भी कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि कार के अंदर ही पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी और उसके बाद शव को जला दिया गया था। हरियाणा नंबर की इस गाड़ी के मालिक के बारे में पडताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान से आई शर्मनाक खबर: बेटे ने कैंसर पीड़ित पिता को बेरहमी से पीटा, बहू ने भी पार की सारी हदें

इसे भी पढ़ें-शादी के दिन दुल्हन की मौत: रस्मों के बीच ननद ने मार डाला, राजस्थान पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात