बॉर्डर पर होली : जवानों ने खेली जमकर उड़ाए रंग-गुलाल, मस्ती की, डांस किया और लगाए भारत माता के जयकारे

Published : Mar 18, 2022, 08:38 AM IST
बॉर्डर पर होली : जवानों ने खेली जमकर उड़ाए रंग-गुलाल, मस्ती की, डांस किया और लगाए भारत माता के जयकारे

सार

जवानों ने बॉर्डर पर होली खेली। इस दौरान जवान गानों पर झूमने दिखे। डीजे पर बजते गाने और जवानों का डांस..होली के रंग औऱ और शानदार बना रहा था। उन्होंने साथी जवानों को गुलाल-अबीर लगाया और मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। 

जैसलमेर : देशभर में जहां रंगो का त्योहार होली (Holi 2022) धूमधाम से मनाया जा रहा है तो बॉर्डर भी इससे अछूता नहीं। भारतीय जवान जमकर इस त्योहार को मना रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। ऐसा ही नजारा देखने को मिला राजस्थान (Rajasthan) के जैसलमेर (Jaisalmer) में..जहां भारत- पाकिस्तान सीमा पर तैनात बॉर्डर सेक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान महिला जवानों ने भी जमकर होली की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। उन्होंने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और वचन दिया कि हम सरहद पर आपकी सुरक्षा में तैनात हैं।

मस्ती, डांस और उड़े गुला
गुरुवार को जवानों ने बॉर्डर पर होली खेली। इस दौरान जवान गानों पर झूमने दिखे। डीजे पर बजते गाने और जवानों का डांस..होली के रंग औऱ और शानदार बना रहा था। उन्होंने साथी जवानों को गुलाल-अबीर लगाया और मिठाईयां खिलाकर शुभकामनाएं दी। सभी जवान मस्ती में सराबोर दिखाई दिए। महिला जवानों ने भी जमकर होली खेली और थिरकतीं दिखाई दीं।

इसे भी पढ़ें-Holi 2022: महाकाल दरबार में खूब उड़े रंग-गुलाल, बाबा साथ भक्तों ने जमकर खेली होली, दो साल बाद दिखा ऐसा नजारा

हैं तैयार हम..
होली खेलने के बाद जवानों ने देशवासियों को भरोसा दिया कि हम यहां आपकी सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश होली खेल रहा है तो हम उनकी सुरक्षा में सीमा पर तैनात हैं। हम अपने परिवार से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर हैं। यहां हमारी यूनिट ही हमारा परिवार है। इसलिए हम अपने इसी परिवार के साथ रंगों का त्योहार मना रहे हैं। हम एक दूसरे के साथ रहते हैं और उनका सुख-दुख बांटते हैं।

इसे भी पढ़ें-होली है ! कहीं अंगारों पर चलते हैं-कहीं मारते हैं पत्थर, इन इलाकों में होली पर दिखती है अजीबो-गरीब परंपराएं

पाक को संदेश

इस दौरान सेना के अधिकारियों ने जवानों को रंग लगाया उनके साथ भारत माता की जय हो के नारे लगाए। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान को संदेश भी दिया कि हम हिंदुस्तानी मस्ती करते हैं, त्योहार मनाते हैं लेकिन दिन-रात अलर्ट भी रहते हैं। अगर हमारी इस मस्ती और आनंद में कोई खलल डालने की कोशिश करता है तो हम उनको छोड़ते भी नहीं। वैसे भी हम त्योहारों पर प्यार लुटाते हैं और हर त्योहार को अलग अंदाज में मनाते हैं।

इसे भी पढ़ें-बुरा न मानो होली है : यहां खेली गई चप्पलों वाली होली रंग-गुलाल नहीं एक-दूसरे पर फेंके गए चप्पल, जमकर हुई मस्ती

इसे भी पढ़ें-होली की अजीब परंपरा : कुंवारी लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ती है शादी, नहीं माने तो मिलती सजा !


 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

12 हत्यारों को एक साथ उम्रकैद, 11 को 7 साल जेल, जो मर चुके उनको भी सजा, क्या है भरतपुर मर्डर केस
Rajasthan Budget 2026 में महिला-युवा और किसान तक, दिया कुमारी ने किसे दी सबसे बड़ी सौगात