राजस्थान में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई बस, हर तरफ मच गई चीख पुकार, दो लोग सोए ही रह गए

Published : Apr 20, 2022, 10:22 AM IST
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराई बस, हर तरफ मच गई चीख पुकार, दो लोग सोए ही रह गए

सार

जिस वक्त यह हादसा हुआ ज्यादातर लोग नींद में थे। वहां से गुजर रहे दूसरे लोगों ने उनकी मदद की। किसी तरह बस का कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जोधपुर : राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद (Rajsamand) में बुधवार को सुबह हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से जोधपुर (Jodhpur) जाने वाली बस बुधवार सुबह ब्रेक फेल होने के बाद पहाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। इस हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह सभी को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसूरी  पहुंचाया। हादसे में गंभीर रुप से घायलों को राजसमंद रेफर कर दिया गया है।

कैसे हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार सुबह पांच बजे उस वक्त हुआ जब विश्वकर्मा ट्रैवल्स की बस जोधपुर जा रही थी। बस में 52 सवारियां बैठी हुई थीं। देसूरी की नाल के पास पंजाब मोड़ पर अचानक से बस का ब्रेक फेल हो गया और वह अनियंत्रित हो गई। बस के अनकंट्रोल होने से वहां चीख-पुकार मच गई। ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे, वे जबतक कुछ समझ पाते हादसा हो गया। सूचना के बाद चारभुजा थाने की पुलिस वहां पहुंच गई। थाना अधिकारी भवानी सिंह सुथार ने आधा दर्जन एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस हादसे के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बस का ब्रेक फेल हुआ था या फिर चालक को झपकी आ गई थी। दोनों बिन्दुओं की जांच की जा रही है।

हादसे के वक्त नींद में थे सभी
जिस वक्त यह हादसा हुआ ज्यादातर लोग गहरी नींच में सोए हुए थे। तभी अचानक बड़ी तेज का धमाका हुआ। इसे सुन सभी की आंख खुल गई। बस इधर, उधर हिल रही थी तो सभी चीखने लगे। थोड़ी ही देर में बस पलट गई। वहां से गुजर रहे सभी वाहन रुक गए। अंदर बैठे लोगों ने बस के अंदर से सभी को निकाला। पुलिस को सूचना दी गई। बस में सवार एक बच्चा ड्राइवर की सीट के नीचे फंस गया। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। बस में ज्यादातर देवासी जाति के लोग थे, जो अपने घर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में भयानक एक्सीडेंट: एक ही परिवार के 11 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर बिछ गईं खून से लथपथ लाशें

इसे भी पढ़ें-इससे दर्दनाक कुछ नहीं: राजस्थान की डॉ. फैमिली पंजाब में खत्म, परिवार की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल हो रहे लोग

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Alwar Suicide: 'दोस्ती का वादा था, जिंदगी का नहीं', ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी जोड़े ने दी जान
RBSE 12th Result : राजस्थान का सबसे बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते 10वीं/12वीं के टॉपर