MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • इससे दर्दनाक कुछ नहीं: राजस्थान की डॉ. फैमिली पंजाब में खत्म, परिवार की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल हो रहे लोग

इससे दर्दनाक कुछ नहीं: राजस्थान की डॉ. फैमिली पंजाब में खत्म, परिवार की तस्वीरें शेयर कर इमोशनल हो रहे लोग

सीकर/जालंधर. पंजाब के रूपनगर में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां एक निजी बस से टक्कर होने के बाद कार भाखड़ा नगर में जा गिरी। भीषण हादसे में राजस्थान के सीकर में रहने वाली एक डॉक्टर की फैमिली खत्म हो गया। जिसमें पति-पत्नी व बच्चे सहित परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। इस घटना के पता लगते ही मृतक डॉक्टर के जानने वाले सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर दुख व्यक्त कर रहे हैं। पढ़िए कैसे घूमने निकला था परिवार..लेकिन मौत के मुंह में समा गया...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 18 2022, 07:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

कार रैलिंग को तोड़ते हुए भाखड़ा नहर में जा गिरी
दरअसल, सीकर जिले के रींगस में रहने वाले डॉक्टर सतीश पूनिया का परिवार चार दिन पहले हिमाचल घूमने गया था। सोमवार को आनंदपुर साहिब की ओर से वापस लौटते समय घनौली के पास अहमदपुर वाले पुल पर एक तेज रफ्तार बस ने ओवर टेक करते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी कार रैलिंग को तोड़ते हुए भाखड़ा नहर में जा गिरी। हादसे में डा. सतीश पूनिया, पत्नी सरिता पूनिया, बेटा दक्ष, बेटी गुडिय़ा, साला राजेश पुत्र घासीराम, उसकी पत्नी व भतीजी नहर में डूब गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

दो मासूम बच्चों की तलाश अब भी जारी
हादसे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को तुरंत नहर में कूदने का आदेश दिया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी की  सांसे टूट चुकी  थीं। फिर भी कड़ी मेहनत कर टीम ने  सतीश, सरिता, राजेश व उसकी पत्नी सहित एक बच्चे का शव बाहर निकाल लिया है। दो बच्चों की तलाश अब भी जारी है।

35

शीशा खोल लगाई जान बचाने की गुहार
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा काफी भीषण था। निजी बस काफी तेज रफ्तार में थी। जो ओवरटेक करते ही कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार रैलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरी। जिसमें अंदर फंसे परिवार ने कार के शीशे खोलकर एकबारगी जान बचाने की गुहार भी लगाई। लेकिन, चंद सैकंड में ही कार पानी में डूब गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने हाइड्रा मशीन मंगवाकर कार को बाहर निकाला।
 

45

पर्स से हुई मृतक परिवार की पहचान
घटना के बाद मृतकों की पहचान चिकित्सक की पत्नी सरिता के पर्स से हुई। जो उस समय पानी में ऊपर निकल आया। नजदीकी लोगों ने उसे बहते हुए देखा तो तुरंत उसे पकड़कर उसकी तलाशी ली। जिसमें सरिता का पहचान पत्र मिला। पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने सीकर प्रशासन को इसकी सूचना दी। घटना के बाद सीकर के ठिकरिया गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि सरिता सरकारी शिक्षिका थी।

55

लोग फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कर जता रहे दुख
फेसबुक पर राजस्थान के एक युजर ने लिखा- इससे दर्दनाक और कुछ नहीं हो सकता है। कैसे एक हंसता-खेलता डॉक्टर परिवार हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया। भगवान उनकी आत्म को सच्ची शांति दे। इस भयानक घटना से हम बेहद दुखी हैं।
 

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Rajasthan Viral Desi Fridge: भीषण गर्मी में वायरल हुआ राजस्थान का देसी फ्रिज, बिना बिजली पानी बर्फ जैसा ठंडा
Recommended image2
Now Playing
Asaram Bapu Case : आसाराम को हाईकोर्ट से मिला बड़ा झटका, फौरन करना होगा ये काम
Recommended image3
Rajasthan Heat Horror: बंद कार बनी 'मौत का ओवन', 53°C गर्मी में दम घुटने से 2 बहनों की दर्दनाक मौत
Recommended image4
‘आटा-साटा’ विवाह प्रथा: राजस्थान की वो परंपरा जिसका डरावना सच सुन हाईकोर्ट भी सन्न?
Recommended image5
Ajmer Horror: युवक को पेड़ से बांधा, जूते पहनाए-पेशाब पीने को किया मजबूर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved