राजस्थान के जालोर में कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ हुआ बड़ा हादसा, घंटों बाद मिला शव, देखें वीडियो

Published : Jul 20, 2022, 09:07 AM IST
राजस्थान के जालोर में कांग्रेस नेता की पत्नी के साथ हुआ बड़ा हादसा, घंटों बाद मिला शव, देखें वीडियो

सार

जालोर जिले में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए। सिरोही जिले के यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव दिनेश के पत्नी की हादसे में मौत हो गई है। कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। 

जयपुर. राजस्थान में बारिश जानलेवा होती जा रही है। बारिश के चलते कुछ घंटों में ही दो लोगों की मौत हो गई। पानी के तेज बहाव में बहने के कारण जालोर और चित्तौडगढ़ में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई। जालोर में तो बरसाती नाले से अचानक इतनी तेज पानी आया कि कार को ही करीब दो सौ मीटर दूरी तक बहाकर ले गया। कार सवार दम्पत्ति में  से पति तो कार से जैसे तैसे बाहर आ गया लेकिन पत्नी की जान चली गईं। तीन साल पहले इसी तरह से जयपुर में भी एक कार पानी के बहाव में नाले में बह गई थी। कार सवार चार लोगों की मौत हो गई थी। शव कार में ही फंसे रह गए थे। 

पत्नी के साथ लौट रहे थे कांग्रेसी नेता, बारिश मे कार बंद हो गई और फिर बह गई
दरअसल जालोर जिले में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश के चलते कई बरसाती नाले उफान पर आ गए। सड़कों पर इतना पानी बहा कि चलना दूभर हो गया। इस दौरान जालोर और सिरोही जिले के यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव दिनेश अपनी पत्नी भंवरी के साथ कार से लौट रहे  थे। मंगलवार दोपहर वे सोमता गांव के शिव मंदिर में द र्शन करने गए थे और वापस लौटते समय गांव के बाहर ही अचानक तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश के दौरान बीच सड़क कार बंद हो गई। कार से उतरते इससे पहले ही बरसाती नाले का इतना पानी आया कि कार को बहा ले गया। दिनेश खुद कार से निकले और पत्नी की जान बचाने की कोशिश में जुट गए लेकिन आंखों के सामने ही पत्नी कार समेत गायब हो गई। काफी देर के बाद कार में वह अचेत हालत में मिली। अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भंवरी देवी और दिनेश के पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। 

लोग मना करते रहे वह नदी पार कर गया, आधी नदी पार कर पानी में बह गया 
उधर चित्तौंडगढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली वागन नदी में एक युवक की पानी मे बहने से मौत हो गई। नदी के आसपास के क्षेत्र में बारिश थी। मंगलवार शाम पानी धीरे धीरे बढ़ रहा था। लोग नदी के पास पानी का वेग कम होने का इंतजार कर रहे थें। इसी दौरान प्रेम नाम का एक युवक वहां आया और पैदल ही नदी पार करने लगा। लोग उसे रोकते रहे लेकिन वह नहीं माना। अचानक नदी में पानी का वेग तेज हो गया और प्रेम पानी में बह गया। देर शाम उसका शव करीब आधा किलोमीटर दूरी पर चट्टानों के बीच फंसा हुआ बरामद किया गया है।

यहां देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें-  दरोगा और हेड कांस्टेबल ने 50 लाख रुपए लेकर किया ऐसा काम, अलवर SP तक पहुंची शिकायत तो हुआ बड़ा एक्शन

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kota Horror: कोटा में C-सेक्शन के बाद 4 महिलाओं की मौत, डिब्बे में मिली बच्चेदानी? मचा हड़कंप
Ajmer Dargah News: अजमेर दरगाह की 'बड़ी देग' में कूदे युवक की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल