दरोगा और हेड कांस्टेबल ने 50 लाख रुपए लेकर किया ऐसा काम, अलवर SP तक पहुंची शिकायत तो हुआ बड़ा एक्शन

Published : Jul 20, 2022, 07:36 AM IST
दरोगा और हेड कांस्टेबल ने 50 लाख रुपए लेकर किया ऐसा काम, अलवर SP तक पहुंची शिकायत तो हुआ बड़ा एक्शन

सार

अलवर एसपी को जब मामले की शिकायत मिली तो उन्होंने गुप्त रूप से इसकी कार्रवाई की। फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जो आऱोपी छोड़े गए थे उन्होंने ट्रक को लूटा था। 

अलवर. राजस्थान में एक बार फिर खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरोगा और हैड कॉन्स्टेबल ने 50 लाख रुपए लेकर दो आरोपियों को छोड़ दिया। जब इस बात का एसपी को पता चला। तो उन्होंने पूरे मामले की जांच करवाई। जिसके बाद फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन की जांच के आधार पर दरोगा और हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा इश मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। 

ट्रक लूट के थे आरोपी
अलवर एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 10 जुलाई को कोतवाली थाना अधिकारी महेश शर्मा और कॉन्स्टेबल जान मोहम्मद ट्रक लूट के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लेकर आए थे। जिनकी गाड़ी से कॉन्स्टेबल जान मोहम्मद और थानाधिकारी महेश शर्मा को 50 लाख मिले थे। ऐसे में थानाधिकारी महेश्वर और हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद बदमाशों ने 50 लाख रुपए दे दिए। ऐसे में थानाधिकारी ने उन्हें अगले दिन ही छोड़ दिया। 

एसपी ने की गोपनीय कार्रवाई
इसके बाद दोनों की गोपनीय जांच करवाई गई। जिसमें प्राथमिक तौर पर दोनों आरोपी साबित हुए। दोनों के लाखों रुपए वसूलने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी तक यह पता नहीं कर पाई है कि जिन दोनों आरोपियों को दोषी पुलिसकर्मियों ने छोड़ा था वह कौन थे। दरअसल, यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी रही। कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा कि आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस अब अवैध वसूली करने लगी है।

थानेदार छुट्टी लेकर गया,हेड कॉन्स्टेबल था विश्वास पात्र
जैसे ही थानेदार महेश शर्मा के 50 लाख वसूलने का पता उच्च अधिकारियों को लगा। तो महेश 3 दिन की छुट्टी लेकर उनमें से ही बाहर चला गया। वही हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद महेश शर्मा का सबसे विश्वास पात्र था। दोनो हमेशा साथ रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल पहले भी कई आरोपियों को छोड़ने की एवज में मोटे रुपए वसूल चुका है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की पुरानी वीडियो, सीएम के OSD ने दिया करारा जवाब 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Weather Update: गुलाबी शहर जयपुर में बारिश-ओले का अलर्ट, फिर बढ़ेगी ठंड?
'अब कोई पुरुष जन्म नहीं लेना चाहेगा', मौत से पहले बता गया सबसे सीक्रेट सच