दुल्हन के घर के सामने से दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी, बाराती कार-बाइक लेकर 4 किलोमीटर तक पीछे भागे

Published : Jul 21, 2021, 06:30 PM IST
दुल्हन के घर के सामने से दूल्हे को लेकर भागी घोड़ी, बाराती कार-बाइक लेकर 4 किलोमीटर तक पीछे भागे

सार

दरअसल, यह घटना अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा गांव में तीन दिन पहले देखने को मिली। दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान किसी बच्चे ने घोड़ी के पास पटाखा फोड़ दिया। इसके बाद घोड़ी भाग गई। 

नागौर. राजस्थान के नागौर से शादी के दौरान एक अनोखा बाक्या देखने को मिला। जहां बारात लेकर जा रहा दूल्हे कि अचानक घोड़ी बिदक गई। दूल्हे ने उसे रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। आलम यह था कि बारातियों ने 4 किलोमीटर तक उसे पकड़ने के लिए बाइक से पीछा तक किया।

बच्चों की शरारत पड़ गई महंगी
दरअसल, यह घटना अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के रामपुरा गांव में तीन दिन पहले देखने को मिली। दूल्हे के ससुराल में तोरण भरने की तैयारी चल रही थी, इसी दौरान किसी बच्चे ने घोड़ी के पास पटाखा फोड़ दिया। इसके बाद घोड़ी भाग गई। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।

तेजी से वायरल हो रहा घटना का वीडियो
जिस दौरान यह घटना घटी शादी में आए मेहमानों ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया। सोशल मीडिया पर इसका विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा