कोरोना के मामले कम होते ही एक्शन में CM गहलोत, देर रात 15 IPS अफसरों का किया तबादला..देखिए पूरी लिस्ट

Published : Jun 08, 2021, 11:31 AM ISTUpdated : Jun 08, 2021, 11:36 AM IST
कोरोना के मामले कम होते ही एक्शन में CM गहलोत, देर रात 15 IPS अफसरों का किया तबादला..देखिए पूरी लिस्ट

सार

राज्य सरकार ने जिन अफसरों का तबादला किया है उनमें 8 जिलों के एसपी शामिल हैं। जिसमें शराब तस्करी के मामले में विवादों में आए सिरोही  के एसपी अभिलाष टांक और नागौर के एसपी श्वेता धनकड़ के नाम भी हैं। 

जयपुर. राजस्थान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले कम होते ही सीएम अशोक गहलोतॉ एक्शन में आ गए। सोमवार देर रात राज्य सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों इधर से उधर करते हुए तबादला कर दिया। ट्रॉसफर की इस लिस्ट में ज्यादातर विवादित और बड़े नाम शामिल हैं।

इन विवादित अफसरों को नहीं छोड़ा गया
दरअसल, राज्य सरकार ने जिन अफसरों का तबादला किया है उनमें 8 जिलों के एसपी शामिल हैं। जिसमें शराब तस्करी के मामले में विवादों में आए सिरोही  के एसपी अभिलाष टांक और नागौर के एसपी श्वेता धनकड़ के नाम भी हैं। अभिलाष टांक को हटाकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, किशनगढ़ अजमेर में लगाया गया है। वहीं श्वेता धनकड़ को जयपुर कमिश्नरेट में डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई।

दोनों अफसरों पर लगे थे यह आरोप
बता दें कि हाल ही में सांसद हनुमान बेनीवाल ने श्वेता धनकड़ पर सट्टा माफियाओं से मिलीभगत का आरेाप लगाया था। जिसकी शिकायत उन्होंने राज्य के डीजीपी से की थी। वहीं अभिजित सिंह ने लॉकडाउन के दौरान तस्करी करते हुए तीन चार खेप पकड़ी थीं। जिस पर सीआईडी क्राइम ब्रांच ने उनकी जांच पर कई सवाल खड़े किए थे।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 30 July 2026: दिल्ली से गुजरात तक मौसम बदला, आज इन राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा