लिव इन रिलेशन में थे, सगाई भी की, बाड़मेर पहुंची युवती तो लड़के ने बोली ये बात, लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट

Published : Jul 01, 2022, 01:08 PM ISTUpdated : Jul 01, 2022, 01:28 PM IST
लिव इन रिलेशन में थे,  सगाई भी की, बाड़मेर पहुंची युवती तो लड़के ने बोली ये बात, लव स्टोरी में आया नया ट्विस्ट

सार

पुणे में रहने वाली एक लड़की ने सामने खरीदने के बाद सेल्समैन विष्णु को ऑनलाइन पेमेंट किया। उसके बाद उसका नंबर उसके पास आ गया। कुछ दिनों में दोनों की फोन में बात होने लगी और फिर दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया।

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर में अफेयर का एक मामला सामने आया है। यहां ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद एक लड़की औऱ लड़के की दोस्ती हो गई। उसके बाद दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए औऱ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों ने सगाई की और फिर एक साथ लीव इन रिलेशन में रहने लगे। लेकिन अब लड़का शादी के लिए मुकर गया है। लड़के का कहना है कि हमारे परिवार वाले नहीं मानेंगे। लेकिन लड़की भी अपनी प्रेम पाने के लिए 1 हजार किमी की यात्रा कर बाड़मेर पहुंच गई है। जिसके बाद लव स्टोरी में नया ट्विस्ट आ गया है। 

दरअसल, पुणे में रहने वाली एक लड़की ने सामने खरीदने के बाद सेल्समैन विष्णु को ऑनलाइन पेमेंट किया। उसके बाद उसका नंबर उसके पास आ गया। कुछ दिनों में दोनों की फोन में बात होने लगी और फिर दोनों ने एक-दूसरे को प्रपोज कर दिया। प्रपोज करने के बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। जिसके बाद विष्णु ने सगाई कर ली और तीन महीने एक साथ रहे। लेकिन उसके बाद लड़का पुणे से बाड़मेर ये कह कर आया कि वो शादी की बात करने के लिए अपने घर जा रहा है। 

परिवार ने नहीं मानी बात 
विष्णु के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद लड़की 25 जून को पुणे से बाड़मेर के लिए निकली। जब वह विष्णु के गांव पहुंची तो वहां उसके भाई की शादी के लिए मंडप सजा हुआ था। विष्णु ने युवती से कहा कि तुम यहां से चली जाओ नहीं को हमारे घर और गांव वाले तुम्हारे साथ मुझे भी मार देंगे। इसके बाद विष्णु मौके से फरार हो गया। अब लड़की उसे खोज रही है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। 

न्याय की लगाई गुहार
अब लड़की ने विष्णु के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की का कहना है कि वो इसी लड़के के साथ रहेगी। युवती ने पुलिस को बताया कि विष्णु 1 मई को बाड़मेर आया था। लेकिन अब उसका कोई पता नहीं है। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 17 में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
रील बनाने के चक्कर में सिर पर रखी 15 लीटर की केतली, इसके बाद हुआ भयानक-WATCH VIDEO